मुंबई। कोरोना ने दुनिया ही नहीं भारत में भी एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना ने फिर बॉलीवुड में एंट्री मारी है। यहां काजोल की बहन तनीषा मुकर्जी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में ये जानकारी दी है। तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और आइसोलेट रहने की जरूरत है।
गौरतलब है कि 2003 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली तनीषा ने नील एन निक्की, सरकार, सरकार राज और टैंगो चार्ली जैसी कई फिल्मों मुख्य भूमिका निभाई है। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना छोड़ दिया था। लेकिन वे दिसंबर में रिलीज हो रही फिल्म कोडनेम अब्दुल से एक बार फिर वापसी कर रही हैं।