भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों बवाल काटते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव हमेशा ही अपने गाने और एक्टिंग से लोगों को अपना दिवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं एक बारे फिर खेसारी लाल यादव अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए धमाकेदार गाने के साथ हाजिर हो चुके हैं। जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम ‘मरद बना लो अहिरान को’ है। खेसारी लाल का ये नया गाना भी बाकी के गानों की तरह काफी गर्दा उड़ाते नजर आ रहा है। ‘मरद बना लो अहिरान को’ को फैंस ने इतना पसंद किया है कि कुछ ही दिनों में इसके मिलियन्स के आंकड़े को भी पार कर गया है। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा है। साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और शेयर भी करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, ‘मरद बना लो अहिरान को जितना दमदार है, उसका वीडियो भी उतना ही शानदार है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने को टॉप भोजपुरिया गाने के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसने कुछ ही देर में 13 लाख से ऊपर व्यूज बटोर लिए हैं।