कीवी एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोगों ने तो खाया ही होगा। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। साथ ही इससे होने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे। भूरे रंग के छिलके वाला कीवी खाने से त्वचा पर तो निखार आता ही है, साथ ही ये कई तरह की बीमारियों को भी ठीक करने में कारगर माना गया है। इसे कई तरह से इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले इसके बारे में जानना भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं कीवी खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
कीवी में विटामिन सी से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है। साथ ही ये डेंगू और चिकनगुनिया जैसी दिक्कत से गुजरते हुए प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए भी इसे कई बार खाया होगा। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता हैं। साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है। कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
कीवी प्राकृतिक एंज़ाइम से भरपूर होती है, जो अच्छी नींद के लिए सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स नींद नहीं आने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें सेरोटोनिन की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिए अगर आप नींद न आने की समस्या से जूझते हैं, तो कीवी जरूर खाएं। कीवी के सेवन से बालों की सेहत में भी सुधार होता है। बालों का झड़ना-टूटना कम होता है और बाल लम्बे और मजबूत होते हैं। साथ ही बालों में चमक बढ़ती है और बाल जल्दी सफ़ेद भी नहीं होते हैं।