सर्दियों के मौसम में बहुत से मौसमी फल और सब्जियां मार्केट में आसानी से देखने को मिल जाती हैं। सिंघाड़ा सर्दियों के मौसम में पाया जाने वाला फल है। जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह गर्भवती महिलाओं से लेकर ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसके साथ ही यह कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके रोजाना नियमित सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। सिंघाड़ा एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग व्रत के दौरान इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि सिंघाड़े को कच्चा, उबाल कर, आटे के रूप में यानि कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका सेवन आपको वजन को कंट्रोल कर सकता है, तो चलिए जानते हैं सर्दियों में सिंघाड़े का सेवन करने के फायदे-
1.जो लोग अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके लिए सर्दियों में सिंघाड़े का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से आपको सांसों से जुड़ी हुई बीमारियों में राहत मिलती है। इसलिए सर्दियों में सिंघाड़े जरूर खाएं।
2. अगर आप रोजाना सिंघाड़े का सेवन करते हैं तो इससे आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।
3. अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है तो सिंघाड़ा दर्द निवारक का काम भी करता है। इसलेक लिए आप सिंघाड़े का पेस्ट बनाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं इससे आपको राहत प्रदान होगी। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से आपकी फटी एड़ियों में भी आराम मिलता है।
4. सिंघाड़े कैल्शियम की अधिक मात्रा से भरपूर होते हैं। कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है। सिंघाड़े के सेवन से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
5. सिंघाड़े के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती थी। सिंघाड़ा फाइबर से भरपूर एक लो कैलोरी आहार होता है। वजन कम करने के लिए ये एक बेहतरीन डाइट होती है।
6. प्रेग्नेंसी के दौरान सिघाड़े का सेवन करने से महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। पीरियड्स की समस्या से जूझ रही औरतों के लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
7.सर्दियों के मौसम में बालों की समस्या अक्सर परेशान करती है। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं तो आप अपनी डाइट में सिंघाड़े को शामिल करें। इसमें मौजूद निमैनिक और लॉरिक जैसे एसिड बालों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।