रात के बासी खाने को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए हम रात के बचे हुए खाने को या तो जानवरों को देते हैं या तो फेक देते हैं। हम भी घर में रोजाना बासी रोटी के रूप में खाने की बर्बादी करते हैं। वहीं बासी रोटी सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बना लेते हैं लेकिन स्वाद की बजाय सेहत की बात करें, तो बासी रोटियां पोषण से भरपूर होती है। साथ ही ये बासी रोटी आपको कई बीमारियों से दूर रख सकती है। जैसे कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं के छुटकारा दिलाता है। लोगों का ये मानना है कि बासी रोटी को खाने से हमारी सेहत काफी अच्छी रहती है।
शुगर कंट्रोल करने के लिए असरदार
बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है। बता दें डायबिटीज में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसका सेवन करने से शुगर का स्तर कम होता है। वहीं रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं इसके अलावा ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है।
हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है जैसे कि डायबिटीज में होता है। इसके लिए बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप संतुलित रहता है।
पेट की समस्याएं को करता है दूर
अगर आपको पेट की समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि रहती हैं। तो बासी रोटी का सेवन करके फायदा उठा सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर होने से यह पाचन को भी ठीक करता है।आपको बस सुबह के समय बासी रोटी और ठंडे दूध का सेवन करना है।
जिम करने वालों के लिए असरदार
रोटी में मौजूद कार्ब्स आपको एनर्जी देने में मदद करते हैं। तो अगर आप जिम करते हैं, तो आप भी बासी रोटी का सेवन करके फायदा पा सकते हैं। ताकि आपको मसल्स गेन करने में मदद मिले।