ठंड का मौसम अब शुरू हो गया है और इस मौसम में मिलने वाला पालक कई लोगों की मनपसंद सब्जी होती है। जिसमें से एक है शलजम। बता दें शलजम की जड़ मोटी होती है, जिसको पकाकर भी खा सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं। वहीं लोग इसकी पत्तियों को भी लोग पका कर साग के रूप में खाना पसंद करते हैं। इसके खाने के कई सारे फायदे होते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है और आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं।

शलजम में बीटा केरोटीन पाया जाता है। यह दिमाग की सेहत को ठीक रखता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हमारी मांसपेशियों और नसों को मजबूत बनाए रखती हैं। शलजम इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के साथ हमारी त्वचा के लिए भी गुणकारी है। रोज शलजम का जूस पीने से त्वचा में रूखापन नहीं आता है। इससे त्वचा में चमक भी बरकरार रहती है। शलजम हमारी पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आंत में होने वाली गड़बडि़यों को रोकता है। शलजम रोज खाया जाता को अपच की समस्या नहीं होगी।

बल्ड प्रेशर में भी शलजम काफी अचूक दवा है। शलजम में मैग्नेशियम और विटामिन पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने में मदद करता है। कई लोगों को पेशाब रुक-रुक कर आता है। जिससे वो काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में शलजम का सेवन करने से पेशाब का रुक-रुककर आने का रोग दूर हो जाता है। सिगरेट के धुएं में पाया जाने वाला कार्सिनोजेन्‍स शरीर में विटामिन ‘ए’ की कमी के कारण नुकसान पहुंचाता है। जिसके परिणामस्‍वरूप फेफड़ों की सूजन, एम्फीसेमा और अन्‍य फेफड़े की समस्याएं हो सकती है। शलजम में निहित विटामिन ‘ए’ इस कमी को दूर करके फेफड़ों को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करता है।