सेब एक ऐसा फल है, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब एक ऐसा फल है जो भारत ही नहीं दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। सेब में लगभग हर तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं। जो व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के फायदों के बारे में

बता दें हमारे देश में दो रंग के सेब पाए जाते हैं हरे और लाल। दोनो ही रंग के सेबों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में फाइबर ज्यादा मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा भी लाल सेब की तुलना में कम होती है। यही वजह है कि इस सेब को मधुमेह और कब्ज के रोगियों के लिए हरा सेब अच्छा माना जा जाता है। हालांकि बात अगर एंटीऑक्सीडेंट्स की करें तो लाल सेब ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। लाल सेब में एंटीऑक्सीडेंट्सकी मात्रा हरे सेब से ज्यादा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बॉडी के सेल्स को ऑक्सिडेटिव डैमेज से रोकने में मदद करते हैं।

कच्चे फलों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इनका सेवन करने से पाचन में सुधार हृदय रोग, पेट, लिवर आदि को लाभ मिलता है। हालांकि दोनों ही तरह के हरे और लाल सेब में कुछ बेसिक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होने से इनमें हेल्दी-अनहेल्दी जैसा अंतर खोजना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप जो चाहें वो सेब खा सकते हैं।