बचपन से ही हमें बालों में खूब तेल लगाने की सलाह दी जाती है। बालों के लिए तेल कितना ज्यादा जरूरी है यह बात सभी जानते हैं। कहते हैं तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं और बालों में साइन भी आती है। तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बहुत जरूरी भी होते हैं। हालांकि, भागदौड़ वाली जिंदगी में आजकल लोग इससे दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए तेल जरूर लगाएं। वैसे आपको बता दें कि तेल लगाने का भी सही और गलत तरीका होता है। इतना ही नहीं अगर सही समय पर तेल लगाया जाए तो यह न सिर्फ बाल बल्कि स्किन को भी फायदा पहुंचाता है।

बालों में तेल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
क्या आपको पता है कि बालों में ज्यादा तेल लगाना भी नुकसादायक हो सकता है। इससे स्कैल्प के पोर्स बंद भी हो सकते हैं जिसके कारण आपकी स्कैल्प को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है, इसलिए तेल लगाने के बाद माइल्ड शैम्पू से बाल अच्छे से धोएं। हफ्ते में 2 से 3 बार तेल बालों में जरूर लगाएं, इसके अलावा तेल लगाते समय मालिश जरूर करें। बता दें बालों में तेल की मालिश न करने पर बालों में झड़ने की समस्या हो सकती है। तेल लगाने के बाद बालों में कंघा न करें बल्कि तेल लगाने से पहले बालों में कंघा करना चाहिए। वहीं अगर आप तेल लगाने के बाद कंघा करेंगे तो आपके बाल टूट सकते हैं।

तेल कब लगाएं
तेल वैसे तो आप कभी भी लगा सकते हैं, बस अहम बात यह होती है कि आपके पास सिर धोने का समय हो क्योंकि तेल लगाकर अगर आप बाहर जाएं तो धूल और प्रदूषण के कण बालों पर चिपकने लगते हैं, जो नुकसान पहुंचाते हैं। अगर तेल लगाने के बेस्ट टाइम की बात की जाए तो वह रात का समय है।

रात को सोने से पहले सिर में तेल लगाएं और अगली सुबह धो लें। इससे न सिर्फ स्कैल्प बल्कि बालों को भी पूरा नरिशमेंट व माइस्चर मिलेगा। साथ ही में यह फेस के लिए भी अच्छा होता है। माना जाता है कि रात में तेल लगाकर सोने से स्किन पर रिंकल्स की समस्या भी दूर रहती है।

कैसे लगाएं
अपने पसंद के तेल को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें उंगलियों के पोरों को डुबाएं और तेल को बालों की जड़ों में लगाते हुए मसाज करें। ध्यान रहे कि आप ज्यादा प्रेशर न लगाएं नहीं तो बाल टूट सकते हैं। मसाज के बाद हाथ पर कुछ बूंद तेल लें और बालों की लेंथ पर लगाएं।

बालों पर ज्यादा तेल न लगाएं नहीं तो वॉश करने के दौरान आपको ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे हेयर को नुकसान होगा।