ये तो सभी को मालूम है कि एक हेल्थी बॉडी के लिए कई तरह के पोशक तत्वों की जरूरत होती है। जिसमें विटामिन सी का महत्व सबसे ज्यादा है। विटामिन सी के चलते हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, जिसके चलते सर्दी, खांसी और कई सारे इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन सी का ज्यादा सेवन करने से वो हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं जो पीरियड्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? इसके अलावा जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या है वो विटामिन सी युक्त फूड का सेवन कर सकती हैं।

किन कारणों से जल्दी आते हैं पीरियड्स?

पीरियड्स आने का समय कई वजहों के चलते बदलता रहता है। जैसे कि महीने में कितने दिन बचें हैं, इसके कारण भी आपके पीरियड्स आने का टाइम बदलता रहता है। ऐसा भी माना गया है कि जिन महिलाओं का वेट काफी तेजी से बढ़ता है तो उनके भी पीरियड्स प्रभावित होते हैं। वहीं 30 या 31 का महीना होने से और एक दिन का अंतर भी आपके पीरियड्स को एक हफ्ते तक कम-ज्यादा कर सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्मोनल असंतुलन, गर्भनिरोधक गोलियां, संक्रमण से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है।

कई महिलाएं होती हैं जो अधिक तनाव, चिंता और दवाओं का ज्यादा सेवन करने से भी पीरियड्स में लेट हो सकता है और देरी का कारण बन सकता है। ऐसे में सिर्फ विटामिन-सी के सेवन से ही पीरियड्स का टाइम बदलता है, यह नहीं कहा जा सकता। बता दें अगर आपके अनियमित पीरियड्स को रोकना है तो इसके लिए भरपूर खाद्य पदार्थ फायदेमंद हो सकते हैं। जिसके लिए आप पपीता का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें कैरोटीन होता है। इसके अलावा अनानास को विटामिन सी का फल माना जाता है, जो सूजन कम करने में सहायक है। नींबू, कीवी और संतरा भी अनियमित पीरियड्स के लिए अच्छे होते हैं.