सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे आना शुरू हो गया है। वहीं ठंड के मौसम में लोग गर्मी के मौसम के तुलना कम खाते-पीते नजर आते हैं। ठंड होने के चलते प्यास कम लगती है और वातावरण शुष्क रहने के कारण पसीना भी नहीं आता है। जिसके चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। वहीं ठंड में अपने शरीर को सर्दी से बचाने के लिए आपको अपने खानपान पर बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। जिससे आप सर्दी, खांसी या जुखाम जैसी किसी भी मौसमी बीमारीयों से बच सकते हैं। ऐसे में शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन देने के लिए आप सर्दियों के सीजनल फूड का सहारा ले सकते हैं। जिससे आपका शरीर गर्म रहे, साथ ही मौसम में फैलने वाली बीमारियों से भी बचाव हो। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो सुपरफूड जो सर्दियों में भी शरीर को रखते हैं गर्म

1- शलगम

शलगम विटामिन-के और विटामिन-ए का भी एक बहुत ही उत्तम स्रोत माना जाता है और ये स्टार्च से भरपूर होती है। इसमें एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद करता है। एक्सपर्ट की मानें तो शलगम के पत्तों का सेवन आपकी ओवरऑल कार्डियोवस्क्यूलर सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है और आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

2- शकरकंद

शकरकंद एक हाई कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो आपके शरीर को जबरदस्त एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही इसे सर्दियों में मिलने वाली किसी औषधी से कम नहीं माना जाता है। बता दें शकरकंद में फाइबर, विटामिन-ए और पोटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। वहीं इसका नियमित तौर पर सेवन करने से आप कब्ज, इम्यूनिटी और इन्फ्लेमेशन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

3- बादाम और अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो आपकी सेहत के लिए बेहतरीन होता है। वहीं बादाम और अखरोट की एक बैलेंस डाइट आपके नर्वस सिस्टम को ऊर्जावान बनाए रखती है। इससे आपका इंसुलिन प्रोसेस बेहतर बनता है साथ ही इससे आपका दिल भी दुरुस्त रहता है। बता दें बादाम और अखरोट का सर्दियों में नियमित रूप से सेवन करने से आपको कोई बीमारी नहीं होगी।

4- खजूर

खजूर न्यूट्रिएंट्स का भंडार होता है। साथ ही ये सर्दियों में पाया जाने वाला एक लो फैट फूड है, जिससे आपको बढ़ते हुए वजन को घटाने में मदद मिलती है। यह जिम या एक्सरसाइज करने वालों के लिए एक बेहतरीन फूड साबित होता है। सर्दियों में इसके रोजाना सेवन से आपका शरीर गर्म बना रहता है।

5- बाजरा

बाजरा हाई आयरन से भरपूर होने के कारण इससे आपको एनीमिया में बहुत ही लाभ होता है। साथ ही इसमें गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही ये इसके रोजाना नियमित सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

6- टमाटर

टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे हमलोग करी और दाल में प्रयोग करते हैं। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह वजन घटाने में भी सहायक है। आप चाहे तो सर्दियों में कच्चे टमाटर भी खा सकते हैं।