नई दिल्ली। देश के आठ राज्यों में कोरोना मामलों के अचानक से बढ़ने के कारण केंद्र ने राज्यों को पत्र भेजकर तत्काल उचित कार्यवाही करने को कहा है। खासकर महाराष्ट्र, दिल्ली, समेत 8 राज्यों से कहा है कि मृत्यु दर कम करने के लिए अभी से जरूरी उपाए शुरू कर दें। वहीं दिल्ली में लागू जीआरपी मॉडल को पूरे देश में लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

बता दें कि मुंबई एवं दिल्ली में कोरोना केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु गुड़गांव और अहमदाबाद सहित कई अन्य शहरों में भी संक्रमण बढ़ रहा है। फिलहाल सबसे अधिक 263 ओमिक्रॉन संग्रमित दिल्ली में ही मिले हैं। वहीं 252 मामले के साथ महाराष्ट्र भी दूसरे नंबर पर है।

इसके अलावा अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में ओमिक्रोन के कुल 974 मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को भी देश में 180 ओमिक्रॉन केस मिले थे।

गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से पिछले दो दिनों में 89 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। दिल्ली सरकार के अनुसार राजधानी में “येलो अलर्ट” प्रतिबंध लागू होने के बाद कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने करने पर 67 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।