नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक किशोर ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। किशोर ने ऐसा क्यों किया ये अभी पता नहीं चल पाया है. ये हादसा शनिवार रात को साढ़े आठ बजे के करीब हुआ.
पुलिस के मुताबिक घटना पूर्वी दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स गांव में शनिवार को रात करीब 8:30 बजे हुई। घटना के समय लड़का अपने घर पर अकेला था। उसके माता-पिता मयूर विहार बाजार गए हुए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर को पड़ोसी मैक्स अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। अभी तक ये नहीं पता चल पा रहा है कि किशोर ने सुसाइड क्यों किया। केंद्र सरकार द्वारा 14 दिसंबर को संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2020 में आत्महत्या से 11,396 बच्चों (18 वर्ष से कम) की मौत हुई है, जिसमें प्रतिदिन औसतन 31 नाबालिग की मौतें हुई हैं।