दुनिया के प्रदूषित देशों में भारत आठवें स्थान पर, टॉप 20 में 14 भारतीय शहर

रिपोर्ट में 2022 के प्रदूषण के आधार पर 131 देशों का आकलन

polluted countries in the world
polluted countries in the world

नई दिल्ली । देश हो या विदेश हो बढ़ता प्रदूषण हर किसी के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। भारत में भी प्रदूषण को लेकर बात हो रही है। हवा साफ नहीं है, लोगों को प्रदूषण के कारण कई गंभीर बीमारियां हो रही है। जानकारी मिली है कि साल 2022 में दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित देश भारत रहा। साल 2021 में भारत 5वें स्थान पर था। चिंता की बात यह भी है कि भारत के लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से सात गुना जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। मंगलवार को सामने आई स्विस संस्था प्फ।पत की ‘वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी‘ रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

131 देशों का किया आकलन

रिपोर्ट में 2022 के प्रदूषण के आधार पर 131 देशों का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर हैं। टॉप 50 प्रदूषित शहरों में 39 भारत के हैं। भारत का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का भिवाड़ी रहा। महानगरों में सबसे प्रदूषित दिल्ली रही है। प्रदूषित राजधानियों में नई दिल्ली दूसरे पायदान पर है। साल 2021 में यह सबसे प्रदूषित थी।

क्रम संख्या देश प्रदूषण का स्तर (PM 2.5)
1. चाड 89.7
2. इराक 80.1
3. पाकिस्तान 70.9
4. बहरीन 66.6
5. बांग्लादेश 65.8
6. बुर्किना फासो 63
7. कुवैत 55.8
8. भारत 53.3
9. इजिप्ट 46.5
10. ताजिकिस्तान 46

भारत के 60 प्रतिशत शहरों में मानक से सात गुना अधिक

भारत के करीब 60 प्रतिशत शहरों में प्रदूषण डब्ल्यूएचओ के मानकों से सात गुना अधिक है। साल 2022 में भारत में हवा में प्रदूषण नापने की इकाई पीएम2.5 में कुछ गिरावट आई है। इसका स्तर 53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर रहा। यह 2021 (58.1 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर) की तुलना में थोड़ा कम है। साल 2022 में ही भारत ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के लक्ष्य में बदलाव किया और 2026 तक प्रदूषण में 40 प्रतिशत कमी करने की बात कही थी।

वायु प्रदूषण भारत के लिए खतरा

ग्रीनपीस इंडिया के कैंपेन मैनेजर अविनाश चंचल का कहना है कि वायु प्रदूषण भारत के लिए बड़ा खतरा है। सरकार को इसे कम करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उद्योगों, गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त नियमों की जरूरत है। इसके साथ ही सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में निवेश करने की जरूरत है।

सबसे प्रदूषित शहर

क्रम संख्या शहर प्रदूषण का स्तर (PM 2.5)
1. लाहौर (पाकिस्तान) 97.4
2. होटन (चीन) 94.3
3. भिवाड़ी(भारत) 92.7
4. दिल्ली (भारत) 92.6
5. पेशावर(पाकिस्तान) 91.8
6. दरभंगा (बिहार) 90.3
7. आसोपुर (बिहार) 90.2
8. अन जामेना (चाड) 89.7
9. नई दिल्ली (दिल्ली) 89.1
10. पटना (बिहार) 88.9
11. गाजियाबाद (यूपी) 88.6
12. धारूहेड़ा (हरियाणा) 87.8
13. बगदाद (इराक) 87.7
14. छपरा (बिहार) 85.9
15. मुजफ्फरनगर (यूपी) 85.5
16. फैसलाबाद(पाकिस्तान) 85.4
17. ग्रेटर नोएडा(यूपी) 83.2
18. बहादुरगढ़ (हरियाणा) 82.2
19. फरीदाबाद (हरियाणा) 79.7
20. मुजफ्फरपुर (बिहार) 86.7