दतिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दतियां पहुंची। यहां वो पीतांबरा पीठ पहुंची। प्रियंका गांधी ने यूपी के ललितपुर से सीधे दतिया पहुंचकर तांत्रिक पीठ पहुंची और वहां पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि यूपी चुनाव के सक्सेज के साथ ही सॉफ्ट हिंदुत्व की इमेज बनाने को लेकर भी इसे देखा जा रहा है।
दतिया में प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पीतांबरा पीठ के परिसर में प्रवेश को लेकर कांग्रेस के नेताओं की पुलिस के जवानों से भी बहस हुई और धक्का मुक्की की भी नौबत आ गई। बताया गया है कि प्रियंका गांधी जब मंदिर पहुंची तो पट बंद हो चुके थे और उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। प्रियंका जब मंदिर के अंदर थीं, तब अन्य दर्शनार्थियों को रेाक दिया गया। इस वजह से मंदिर के भीतर और बाहर दोनों जगह भीड़ जमा हो गई।