Bajra Roti
Bajra Roti

Bajra Roti: बाजरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे कई तरह से खाया जाता है। बाजरे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। कई लोग इसे चने की साग के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। इसे डायबिटीज मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। बाजरे की रोटी पर मक्खन लगाकर खाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

बाजरा तासीर में बहुत गर्म होती है। इसलिए लोग इसे सर्दियों में खाना ज्यादा पसंद करते है। सर्दियों में लोगों को बाजरे खिचड़ी और रोटी खाने की सलाह दी जाती है। चने का साग और बाजरे की रोटी, सर्दियों के मौसम के लिए यह उत्तर भारत का प्रसिद्ध और पसंदीदा भोजन है। लेकिन कभी-कभी बाजरे की रोटी बनाने की कोशिश करते हैं तो इन्हें बनाना बहुत टेढ़ी खीर लगता है। आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने की विधि बताएंगे। जो जल्दी से तैयार हो जाएंगी।

(Bajra Roti Recipe) बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी बनाने की विधि-

बाजरे के आटे को गूथने के लिए गर्म या गुनगुने पानी से बाजरे का आटा फटाफट गुथ जाता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बाजरे का आटा गूथने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।

गर्म पानी में गूथा गया बाजरे का आटा आपस में अच्छी तरह बंध जाता है और पेड़ा बनाने के बाद इसकी चपाती आसानी से बन जाती है।

Mushroom Soup: सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के लिए पिएं मशरूम का सूप, जानें रेसिपी

बाजरे की रोटी खाने का सही तरीका-

बाजरे की रोटी हमेशा गर्मागर्म और मक्खन लगाकर खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी होने पर यह सूखी हो जाती है और इसे चबाने में भी दिक्कत होती है। जबकि इस रोटी पर मक्खन लगाकर खाने से इसके गुणों में भी वृद्धि होती है, सूखी लगने के कारण ये गले में फंसती नहीं है और मक्खन के साथ खाने पर अधिक टेस्टी भी लगती है।

(Bajra Roti) बाजरे की रोटी मक्खन लगाकर इसलिए भी खाई जाती है क्योंकि बाजरा बहुत अधिक गर्म तासीर का होता है। जिसे खाने पर कभी-कभी कब्ज की समस्या भी हो जाती है। जब आप इस रोटी को मक्खन के साथ खाते हैं तो कब्ज की समस्या दूर रहती है और पाचन भी अच्छा होता है।

बाजरे की रोटी आप दाल-सब्जी-साग किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। लेकिन चने के साग के साथ बाजरे की रोटी खाने का अपना मजा है। कुछ लोग इसे लहसुन की चटनी और आलू की सब्जी के साथ बाजरे की रोटी खाना काफी पसंद करते हैं।

बाजरे की रोटी के फायदे-

वजन कम करने के लिए : सर्दियों में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है, तो डाइट में बाजरे की रोटी को शामिल करें। बाजरे की रोटी खाने से वजन कम होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है। बाजरे की रोटी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इसे खाने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीज के लिए : बाजरे की रोटी को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते है। बाजरे के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिस कारण डायबिटीज के रोगी इसे आसानी से खा सकते हैं। बाजरे की रोटी खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी को करे मजबूत-

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। सर्दियों में इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं। बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखता है। जिससे शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए : बाजरे की रोटी खाने से त्वचा भी हेल्दी रहती है। बाजरे में आयरन, जिंक और विटामिन बी9 आदि पाए जाते हैं, जो त्वचा का ख्याल रखने के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाव करते हैं। बाजरे की रोटी खाने से स्किन स्वस्थ रहती है।

पाचन तंत्र को करे मजबूत-

बाजरे की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसे खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी आसानी से दूर होती हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी आसानी से दूर होती है। बाजरे की रोटी पेट फूलने जैसी प्रॉब्लमस को भी दूर रखती हैं।

नोट: बाजरे की रोटी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।