Hair Fall and Baldness Control: बाल झड़ने की समस्या क्या महिलाएं क्या पुरूष हर व्यक्ति इस समस्या से परेशान है। आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि क्रम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या देखने में मिल जाती है। डॉक्टर बताते है कि बाल झड़ने की मुख्य वजह शरीर के अंदर तेजी से हॉर्मोनल चेंज होता है। इन परिवर्तनों के कारण हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं और बाल तेजी से गिरने लगते हैं।
अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है और शैंपू और हेयर ऑइल बदल-बदलकर थक गए हैं लेकिन बाल हैं कि झड़ना बंद ही नहीं हो रहे तो, इस मामले में सिर्फ शैंपू या तेल बदलने से काम नहीं बनेगा। आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल के कारण खान पान में कमी, और स्ट्रेस के चलते लोगों जल्दी बाल सफेद होने और गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या अब काफी आम हो गई है। आज 10 में से 4 लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
गंजेपन की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। यहां तक की अब तो गंजेपन से परेशान लोग हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाते हैं। लेकिन यह काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको गंजापन दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं गंजेपन के लक्षण और उपाय-
कम उम्र में क्यों हो रही है गंजेपन की समस्या-
बाल झड़ने के दौरान स्किन और बालों की रूट्स में क्या बदलाव होते हैं, क्यों बालों का झड़ना हेरिडिटी बन जाता है, इन कारणों पर रिसर्च करने के दौरान सबसे पहले इन कारणों की जांच की गई है कि आखिर बाल तेजी से क्यों झड़ते हैं? खासतौर पर युवाओं में गंजेपन की क्या वजह है? इस जांच में जो कारण सामने आए वे इस प्रकार हैं-
पॉल्यूशन
सही डायट ना लेना
खान-पान में पोषण की कमी
पूरी नींद ना लेना
फिजिकली ऐक्टिव ना रहना
एक्सर्साइज ना करना
ये सभी कारण जो ऊपर बताए गए हैं, ये शरीर के अंदर तेजी से हॉर्मोनल चेंजेज करते हैं। इन बदलावों से हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं और हेयर फॉल तेज हो जाता है। बाल झड़ने के ये कारण इतने प्रभावी हैं कि ये इसे हेरिडिटी का हिस्सा भी बना सकते हैं। यानी एक पीढ़ी के बाद दूसरी पीढ़ी में भी गंजापन ट्रांसफर कर सकते हैं।
गंजापन दूर करने के उपाय-
प्याज का रस: सिर पर नए बाल उगाने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। बाल उगाने के लिए प्याज को छीलकर उसे मिक्सर में पीस लें। अब इसे एक कपड़े में रखकर इसका सारा रस निचोड़ लें। इस रस को रूई की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं। और कुछ देर बाद बाल धो लें।
सेब का सिरका: सेब का सिरका भी बाल उगाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में सेब का सिरका और उसी मात्रा में पानी को मिलाएं। इसे बालों पर ब्रश की सहायता से लगाएं और कुछ देर बालों की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए सूखने दें. और फिर शैंपू से बालों को धो लें।
एलोवेरा: एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन और सेहत के लिए किया जाता है। साथ ही इसे बालों पर भी लगाया जा सकता है। इससे नए बाल आने में सहायता मिलती है। इसका गूदा निकालकर बालों पर लगाएं। और कुछ देर बाद बाल धो लें।
अंडा: अंडा सेहत के साथ ही बालों की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अंडे से नए बाल आते हैं साथ ही यह बालों को मजबूत भी करता है। इसे लगाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग को अलग करें और उसे बालों पर लगाएं। सूखने से बाद इसे धो लें।