Kiara-Siddharth’s wedding: शादी का सीजन चल रहा है। चारों तरफ शादी का माहौल है। इन दिनों कियारा-सिद्धार्थ की शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी बड़े ही रॉयल अंदाज में जैसलमेर में हुई। दिनभर इंतजार के बाद आखिरकार फैन्स को रात में अपने फेवरेट स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की तस्वीर देखने को मिल ही गई। इस न्यूली वेड कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि वेडिंग डे पर ये जोड़ा कितना ज्यादा स्टनिंग लग रहा था।
कपड़े और जूलरी तक सबकुछ एकदम परफेक्ट नजर आ रहा था। कियारा का तो लहंगा तो लहंगा बल्कि गले में सजा हार से लेकर हाथों में रची मेहंदी तक ऐसा था कि एक बार देखा, तो उससे नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया।
Skin care tips: सेब की ये खूबी चेहरे से हटा देगी दाग- धब्बे
Entertainment News : प्रमोशन वीडियो के कारण ट्रोल हो रहे हैं अक्षय कुमार
कियारा की मेहंदी की डिजाइन
हर दुल्हन का सपना होता है कि, उसके हाथों में सबसे सुंदर मेहंदी लगे। कियारा की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन सलेब्स मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई। भारतीय मेहंदी डिजाइन में कई सारी भारतीय मेहंदी डिजाइन शामिल किया जाता है। इस डिजाइन में आपको मोर, फूल पत्ते और अनोखे घुमावदार और घुंघराले पैटर्न देखने को मिलेंगे। ये काफी भराव वाली मेहंदी होती है जिसमें ढोलक, दूल्हा-दुल्हन की आकृति, पालकी, मंडप, कलश और शादी की रस्मों को दर्शाया जाता है। ये हाथों में बेहद ही सुंदर लगती है।
कियारा के लहंगे की डिजाइन फेमस इंडियन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया। इंस्टा पोस्ट में उन्होंने बताया कि लहंगे के लिए कस्टम एम्प्रेस रोज कलर क्रिएट किया गया था। इस पर इंट्रिकेट एम्ब्रॉइडरी थी, जो रोमन आर्किटेक्चर से इंस्पायर्ड थी। इसे कपल के इस सिटी के लिए लगाव को ध्यान में रखते हुए चुना गया था।
गले के हार पर अटकी नजर सभी की नजर-
कियारा आडवाणी का लहंगा ही नहीं बल्कि गले का हार भी कस्टम मेड था। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस यूनीक नेकपीस को अल्ट्रा-फाइन हैंडकट डायमंड से सजाया गया था। वहीं इसे और ज्यादा रॉयल एंड स्टनिंग बनाने के लिए इसमें जाम्बियन एम्रल्ड्स लगाए गए थे। कियारा के ईयररिंग्स इसी सेट का हिस्सा थे, तो वहीं हाथफूल, मांगटीका और कंगन में भी जेम्स्टोन के इसी कॉम्बिनेशन को रिपीट होता देखा गया।