Constipation
Constipation

Remedies For Constipation: खान-पान एवं जीवनशैली में लापरवाही के कारण लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते है। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसके कारण मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं होता है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

लम्बे समय तक कब्ज की समस्या रहने से कई और बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए कब्ज के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें बल्कि इसका इलाज कराएं। एक ऐसी समस्या है जिसके चलते मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, मल त्यागने में दिक्कत आती है, पेट साफ नहीं होने के कारण आलस बना रहता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है, पेट में दर्द, भारीपन, उल्टी, सिरदर्द, भूख का ना लगना, किसी भी काम में मन ना लगना जैसी परेशानियां होती है। आयुर्वेद में कब्ज की समस्या के लिए अनेक घरेलू उपाय बताए गए हैं। आप इन असरदार उपायों से आसानी से कब्ज का घरेलू उपचार कर सकते हैं।

कब्ज होने का कारण-

भोजन में रेशेदार आहार की कमी, रात में देर से भोजन करना, पानी कम पीना, मैदे से बने तले हुए मिर्च मसालेदार भोजन करना, भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन कर लेना।

देर रात तक जागने की आदत, अधिक मात्रा में लंबे समय तक पेन किलर का इस्तेमाल करना।

कब्ज से राहत पाने के घरेलू उपाय-

Constipation: टॉयलेट में लगता है अधिक समय तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सोंठ से कब्ज में मिलेगी राहत-

दो से तीन चम्मच भुने चने लीजिए और उसे पीसकर पाउडर बना लीजिए। फिर इस में आधा चम्मच जीरा का पाउडर मिलाएं और एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। इन तीन चीजों का मिश्रण तैयार करें और दो बार इसका सेवन करें। रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद इस मिश्रण का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।

जीरा अजवाइन का सेवन-

दो चम्मच जीरा लीजिए और इसमें 2 चम्मच अजवाइन के बीज मिलाइए। अब एक चम्मच काला नमक मिलाएं और इसे मिक्स करके किसी डब्बे में रख लें। सुबह खाली पेट इस मिश्रण का एक चम्मच खाएं और उसके बाद आधा गिलास गुनगुना पानी पी लें। इससे भी आपको कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।

आरंडी के तेल से मिलेगी राहत-

पुराने से पुराने कब्जे से परेशान है तो रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में एक से दो चम्मच अरंडी का तेल डालकर दूध पी लें, कब्ज दूर करने का ये घरेलू इलाज बहुत ही उपयोगी माना जाता है।

मुनक्के का सेवन-

कब्ज में मुनक्का काफी फायदा पहुंचा सकता है। रोज रात में करीब 8 से 10 मुनक्के रात को पानी में भिगो दें। सुबह इनके बीज निकालने और फिर उन्हें दूध में उबाल लें, इस दूध का सेवन करें इससे राहत मिलेगी।

सौंफ से मिलेगी राहत-सौंफ के बीज पाचन तंत्र में गैस्ट्रिक एंजाइम बढ़ाते हैं। रोज आधा चम्मच सौंफ के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी के साथ लें। ये समस्या दूर करने के अलावा पेट की सफाई भी ठीक से करता है।

कब्ज के लक्षण-

पेट में दर्द एवं भारीपन रहना।
पेट में गैस बनना।
मल का सख्त एवं सूखा होना।
सिर में दर्द रहना।
बदहजमी
बिना श्रम के ही आलस्य बने रहना।
पिण्डिलियों में दर्द रहना।
मुंह से दुर्गन्ध आना।
कब्ज के कारण मुँह में छाले होना भी एक आम समस्या है।
त्वचा में मुँहासे या फुंसियाँ होना।