Health Tips : धनिया हमारे किचन की जरूरी चीज होती है। धनिया का उपयोग लगभग हर सब्जी में पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि धनिया के बीज के जितने फायदे होते है उतने ही फायदे धनिया की पत्ती के है किसी भी व्यंजन में दो-चार पत्ता धनिया का डालो और स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है धनिया थायरायड को भी नियंत्रित करता है। आज धनिया के फायदे के बारे में जानते हैं।
थायराइड पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। इसे नियंत्रित करने के लिए हमें खाने-पीने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जिसके सेवन करने से थायराइड नियंत्रित रहता है। इनमें से एक है धनिया। धनिया का बीज वैसे तो कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है लेकिन डायटीशियन अनु सिन्हा बताती हैं, थायराइड को नियंत्रित करने के लिए धनिया काफी फायदेमंद है। धनिया में डाइटरी फाइबर होता है। अन्य पोषक तत्वों की बात करें तो धनिया में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।
Health Tips : दांतों का पीलापन दूर करने के लिए खाएं ये सब्जी
धनिया का उपयोग आमतौर पर मसालों के रूप में किया जाता है,जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर थायराइड रोगियों को अपने खाने-पीने में धनिया जरूर शामिल करना चाहिए।
थायराइड के लिए धनिया के बीज का उपयोग-
धनिया के बीज का पानी पीने से भी थायराइड कंट्रोल में रहता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच धनिया को एक ग्लास पानी में रात भर के लिए भिंगोकर रखना है। धनिया को अपनी सब्जी में भी मिलाकर खा सकते हैं। धनिया डाइजेशन को दुरुस्त करने में भी मदद करता है। थायराइड नियंत्रित करने के लिए धनिया के जूस का सेवन भी लाभप्रद है। रोज सुबह खाली पेट धनिया का जूस का सेवन करना चाहिए। दो से तीन सप्ताह तक रोजाना धनिया का जूस पीने से थायराइड नियंत्रित हो जाता है।
जूस बनाने की विधि-
- धनिया की ताजी पत्तियों को तोड़कर साफ कर लीजिए।
- धनियों की पत्तियों को मिक्सी में डालेंगे और थोड़ा सा पानी मिलाएंगे।
- मिक्सी में चुटकी भर नमक व मिर्च मिलाना है।
- सभी सामग्री को डालकर मिक्सी चलाना है।
- जो जूस तैयार होगा उसमें ऊपर से नींबू का रस मिलाकर पी लीजिए ।
थायराइड में धनिया खाने से ये है फायदे-
थायराइड के दौरान धनिया का सेवन से हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। धनिया सेवन से वजन कम होता है।
हाइपोथाराइडिज्म को नियंत्रित करने के लिए धनिया लाभप्रद है। धनिया में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे थायराइड रोगियों को डिप्रेशन नहीं होता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से भी थायराइड बढ़ सकता है। धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। धनिया का सेवन करने से हेयर थिनिंग की समस्या से भी निजात मिलता है।