Diabetic patient: डायबिटीज खराब लाइफ स्टाइल के कारण होता है। ये खराब जीवनशैली वाले लोगों को यह रोग सबसे जल्दी अपनी चपेट में लेता है। कुछ देसी उपायों को अपनाकर डायबिटीज पर काबू पाया जा सकता है।
भारत में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ने लगता है जिससे उसे ज्यादा प्यास लगना या पेशाब आना, थकान, वजन घटना, और धुंधली दृष्टि जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं किया गया तो इससे शरीर के कई अंग डैमेज भी हो सकते है। एक बार डायबिटीज होने पर इसके खत्म होने की संभावना बहुत कम होती है। ब्लड में इसुलिन मैनेज करने के लिए हर दिन एक गोली खानी पड़ती है। लेकिन कुछ देसी नुस्खे भी है। इन्हें अपनाकर डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। डायबिटीज को कम करने के देसी उपाय।
डायबिटीज होने पर ब्लड में ग्लूकोज नियंत्रित नहीं हो पाता है। अब इसके नियंत्रण में क्या अड़चन आ जाती है। ये जानना जरूरी है। बॉडी में पैंक्रियाज नामक एक ग्रंथि होती है। यह इंसुलिन हार्मोन बनाने का काम करती है। इंसुलिन का काम ब्लड में प्रवाहित होने वाले ग्लूकोज को नियंत्रित करने का होता है। लेकिन जब कुछ कर्मियों से पैक्रिंयाज इंसुलिन का उत्पादन कम कर देता है या बंद कर देता है तो इससे ब्लड में ग्लूकोज का लेवल लगातार बढ़ जाता है। यही से डायबिटीज बीमारी जन्म लेती है। डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय क्या है? ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है क्योंकि इस लिस्ट में आने वाली चीजें ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने के देसी नुस्खें-
वेजिटेबल जूस पिएं
गर्मियों में आपको फ्रूट जूस पीने से बचना चाहिए। फ्रूट में नैचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। बेहतर है कि आप वेजिटेबल जूस पिएं। सब्जियों का रस पीने से आपको ब्लड प्रेशर भी काबू में रखने मदद मिल सकती है।
करेले का जूस : करेले में चारैटिन और मोमोरडिसिन पाया जाता है। यह ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम करने का काम करता है। हर दिन सुबह करेले का जूस पीना बेहद लाभकारी है। हर दिन करेले की सब्जी भी डायबिटीज में लाभकारी है।
जामुन का सेवन-
जामुन हाइपोग्लाइकेमिक गुणों के लिए जाना जाता है। अपने गुणों के कारण यह ब्लड शुगर लेवल कम करने का काम करता है। एक गिलास में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर मिलाना बेहद लाभकारी माना जाता है. इसे खाली पेट पीना चाहिए।
अदरक खाना-
अदरक गुणों की खान है। यह जहां गले की खराश, खांसी में आराम करता है। वहीं अदरक ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण करने का भी काम करता है। एक बर्तन में एक कप पानी और अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर पीना चाहिए। इसका सेवन फायदेमंद है।
नीम
नीम में फ्लेवोनोइड्स, ट्राइटरपेनोइड्स, एंटीवायरल पदार्थ और ग्लाइकोसाइड्स पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है। नीम की कुछ सूखी पत्तियों को बारीक तरीके से पीस लेना चाहिए। दिन में इस चूर्ण को पानी के साथ दो बार खा सकते हैं।
फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि गर्मियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और गर्मी को एक साथ मात देने के लिए किन-किन पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
पानी पिएं
ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी पीने से पेशाब के जरिए एक्स्ट्रा ग्लूकोज से छुटकारा पाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए गर्मी और ब्लड शुगर को कम करने के लिए खूब पानी पिएं।
नींबू पानी: गर्मियों में लोग अक्सर चीनी डालकर नींबू पानी पीते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको यह गलती नहीं करनी है। चीनी के बजाय आप अपने नींबू पानी में थोड़ा काला नमक मिला सकते हैं।
नारियल पानी: नारियल का पानी इस दुनिया में मौजूद सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में एक है। यह स्वादिष्ट होने के साथ -साथ पौष्टिक भी है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और बहुत कम नैचुरल शुगर होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। इस देसी इंडियन सुपर ड्रिंक के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। यह एक बढ़िया प्रोबायोटिक है जो आंत स्वास्थ्य को बढ़ाता है। छाछ पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है।