Refreshing Drink:गर्मियां आते ही लोगों को आम का इतंजार रहता है। पका आम हो या कच्चा ये ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत को भी लाभ पहुंचाते हैं। कच्चे आम की आप खट्टी-मीठी चटनी, अचार और आम पना बनाकर खा-पी सकते हैं। आज हम आपके लिए आम पना बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आम पना को कच्ची कैरी की मदद से तैयार किया जाता है।
गर्मियों में लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम पना का सेवन बेस्ट है। कच्चे आम में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर आदि तत्व होते हैं। इसे नमक के साथ खाने से पेट की समस्याएं, डायरिया, सूजन आदि दूर हो सकते हैं। आम का पन्ना किस तरह से गर्मी में शरीर को फायदा पहुंचाता है। गर्मी के मौसम में लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करते हैं लेकिन इस मौसम में गर्मी को दूर करने के लिए आम पना से बेहतर कुछ भी नहीं है। इससे न सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि आपकी बॉडी भी रिफ्रेशिंग महसूस करती है। इसके अलावा यह गैस्ट्रोइन्टेस्टनल जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है।
इतना ही नहीं इसको खरीदने के लिए की आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं हैं, बस इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करके आप इस घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आम पन्ना बनाने के लिए सामग्रीः आम पन्ना को बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, ब्राउन शुगर और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है। इन्ही सभी चीजों को मिलाकर आधे घंटे में आप इस मजेदार ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आम पना बनाने की विधि।
Summer Recipes :रोटी के साथ खाएं दही की ये सहेली, स्वाद के साथ मिलेगी गर्मी से राहत
Aam Panna Recipes, आम पना रेसिपी
सामग्री : 4 कच्चे आम (कैरी), 2 टी स्पून जीरा पाउडर (भुना), 6 टेबलस्पून गुड़/चीनी (स्वादानुसार), 1 टेबलस्पून पुदीना पत्तियां, 3 टी स्पून काला नमक, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर, 4-5 आइस क्यूब्स, स्वादानुसार नमक।
आम पना बनाने की विधि-
आम पना बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चा आम लें।
इसको अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
एक प्रेशर कुकर में कच्चा आम डाल दें।
आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
इसके बाद आप इसमें 4 सीटियां लगाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप कुकर से कैरी को निकालकर एक बर्तन में रखकर ठंडा होने दें।
इसके बाद आप उबले हुए कच्चे आम को अच्छे से छील लें।
एक गहरे तले वाले पैन में कच्चे आम का गूदा निकालें।
साथ ही आप गुठली से भी गूदा निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
फिर आप आम के गूदे में 1/4 कप पानी डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप एक मथनी की मदद से इसको अच्छी तरह से मैश कर लें।
फिर आप इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और गुड़ या चीनी डालें.
इसके साथ ही आप इसमें काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
आप इस मिक्चर को ब्लेंडर में डालें और इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
इसको अच्छी तरह से ब्लेंड करके एक बर्तन में निकाल लें।
इसमें 3-4 आइस क्यूब्स डालकर पन्ना को ठंडा होने दें।
ठंडा-ठंडा आम पना बनकर तैयार हो चुका है।