ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा लोग अंडा खाना ही पसंद करते हैं। अंडे को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है, इससे न सिर्फ हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि गुड कॉलेस्ट्रोल बढ़ने जैसे कई अनेक फायदे भी होते हैं। वजन कम करने वालों के लिए अंडे काफी फायदेमंद होते हैं। इन सबके अलावा इसे बनाना भी बेहद आसान होता है और ये कई तरीके से बनाया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग आज भी अंडा उबालने और पकाने का सही तरीका नहीं जानते है। चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में…

अंडा उबालना
ज्यादातर लोग अंडा उबालने के लिए कम गहरा बर्तन लेना, बर्तन में पर्याप्त पानी न लेना या तेज आंच रखना जैसी गलतियां करते हैं। एग्स को उबालते वक्त अगर आप आग तेज रखते हैं तो अंडे फट जाते हैं या फिर ज्यादा पक जाते हैं। ऐसे में पानी में उबाल आने के बाद 10-12 मिनट के अंदर अंडे अच्छे से पक जाते हैं।

अंडा भुर्जी
कच्चे अंडे में करीब दो चम्मच पानी मिलाएं। इससे पकाने के समय अंडा फूलने लगता है। इसके बाद मिक्‍सचर में क्रीम या दूध मिलाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। हमेशा अंडा भुर्जी उतारने से दो मिनट पहले ही इसमें चीज या क्रीम डालना चाहिए। पहले डालने पर उसका स्वाद कम हो जाता है. इसे मीडियम आंच पर ही पकाएं।

फ्राई एग्स

छोटी-छोटी कई गलतिया फ्राई एग्स का स्वाद बिगाड़ने का काम करती हैं। लोग अंडे को सीधा पैन में फोड़ना, तेज आंच पर अंडे को घी या मक्खन में फ्राई करना जैसी गलतियां करते हैं। जो सही नहीं है. लोगों को हमेशा अंडे को एक अलग बर्तन में फोड़ने के बाद ही पैन में डालना चाहिए क्योंकि इसका पीला हिस्सा नहीं फटता है। वहीं नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करने से अंडा ठीक से पक जाता है, वरना उसका बीच का हिस्सा अक्सर कच्चा रह जाता है।