Holi Special: होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में घर में मावा की गुझिया, मिठाई बनती है, लेकिन क्या आपको पता है त्योहार नजदीक आते ही नकली दूध, मावा का खेल शुरू हो जाता है। इस अवसर पर दूध, मावा की आपूर्ति करने के लिए मिलावटखोरों द्वारा नये-नये तरीके अपना कर मावा बनाया जाता है। आज हम आपको इस लेख में नकली मावा की पहचान कैसे करें इसका तरीका बताएंगे।
होली में सब घरों में गुझिया बनाई जाती है। गुझिया बनाने के लिए लोग मार्केट से ढेर सारा खोया खरीद लाते हैं। लेकिन होली के मौके पर स्वादिष्ट पकवान खाने के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल रखना भी जरूरी होता है। वहीं, नकली मावे की गुझिया खाने से आपकी होली का रंग फीका पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से असली और नकली मावे की पहचान कर सकते हैं।
कैसे बनता है नकली मावा-
नकली मावा विभिन्न तरह से बनाया जाता है। जिसकी मांग त्योहारों पर ही सबसे अधिक होती है। इसे बनाने के लिए चावल, शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदे का प्रयोग करते है। इसके अलावा रिफाइंड, टेलकम पाउडर, चूना, चॉक और सफेद केमिकल्स जैसी चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस मावे को खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी, पेट दर्द जैसी बीमारी होने के साथ ही किडनी और लिवर पर भी असर पड़ता है।
Constipation Signs: कब्ज की समस्या को हल्के में न लें, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
ऐसे करें पहचान-
मावा को अपने अंगूठे पर रगड़ें: नकली व असली मावा की पहचान आसानी से की जा सकती है। मावा को अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़ें। अगर यह असली होगा तो इसमें घी की सुगंध आएगी और खुशबू देर तक रहेगी। हथेली पर मावा की गोली बनाएं अगर यह गोली फट जाए तो समझिए मावा मिलावटी है। मावे में थोड़ी चीनी डालकर गर्म करे अगर यह पानी छोड़ने लगे तो यह नकली है। थोड़ा मावा आप खाकर देखिए अगर असली होगा तो मुंह में चिपकेगा नहीं खाने में स्वाद देगा जबकि नकली मावा चिपकने के साथ कड़वा लगेगा। असली मावे को खाने पर कच्चे दूध जैसा महसूस होगा असली मावा की पहचान है की वह चिपचिपा नहीं होता।
आयोडीन की मदद लें-
मावे में मिलावट का पता लगाने के लिए आप आयोडीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में गर्म पानी ले लें। अब इस पानी में खोए का छोटा सा टुकड़ा डालकर मिला दें। इसके बाद पानी में आयोडीन लोशन की कुछ ड्रॉप्स मिक्स करें। ऐसे में मावे का रंग नीला होने पर समझ जाएं कि इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है।
खोया की गोली बनाएं-
मावे की गोली बनाकर भी आप असली और नकली खोए की पहचान कर सकते हैं। ऐसे में मावे को हाथ में लेकर छोटी सी गोली बनाएं। अब मावा टूटकर बिखरने पर या गोली में दरार आने पर समझ जाएं कि इसमें खराब दूध की मिलावट की गई है।
मिलावटी खोया का सेहत पर असर-
मिलावटी खोया का सेहत पर असर एक्सपर्ट्स के अनुसार मिलावटी चीजों का सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जिसका सीधा असर पेट, लीवर, किडनी, दिल पर पड़ने के साथ सिर दर्द, शरीर टूटना, बुखार जैसी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं।