Kitchen Tips: गर्मियों में बाजार में हरी धनिया का रेट बढ़ जाता है। धनिया का उपयोग खाने में फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन धनिया को हमेशा फ्रेश रखना थोड़ा मुश्किल होता है। आज के इस लेख में हम आपको धनिया को हमेशा ताजा रखने का तरीका बताएंगे।
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका घरेलु उपचार में भी इस्तेमाल होता है। धनिया के पत्ते से लेकर जड़ और बीज तक इसके सारे भाग सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। धनिया को डायजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है। लेकिन धनिया के पत्ते ज्यादा दिन तक हरे-भरे नहीं रह पाते हैं। यह जल्दी ही खराब होने लगते हैं।
धनिया के पत्ते गर्मियों के मौसम में तेजी से खराब होने लगते हैं। यहां तक की फ्रिज में रखने के बाद भी इसके पत्ते जल्दी सड़ने लगते हैं। यदि आप भी ज्यादा समय तक धनिया के पत्तों को ताजा रखना चाहते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप धनिया के पत्तों को अधिक समय तक ताजा और हरा बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से तरीके अपनाने हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो लंबे समय तक धनिया को फ्रेश रखने के काम आ सकते हैं।
ऐसे रखें धनिया को फ्रेश-
ताजा धनिया से पहले जड़ और सारे खराब पत्तों को अलग कर दें। इसके बाद एक कंटेनर में पानी और एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और इस घोल में करीब 30 मिनट तक धनिए के पत्तों को भिगो कर छोड़ दें। फिर धनिया के पत्तों को पानी से निकाल लें और इसके पानी को सुखा लें। अब दूसरे कंटेनर में पेपर टावल बिछाकर सारे धनिया के पत्तों को दूसरे पेपर टावल से ढक दें। इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि धनिया के पत्तों का पानी एकदम सूखा हो।
2-3 महीने तक फ्रेश रहेगी धनिया-
अगर आप ज्यादा समय तक धनिया के पत्तों को फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए धनिया की जड़ को काटकर अलग कर दें और तने को भी अलग कर लें। इसके बाद पत्ते को साफ पानी से साफ करके टिश्यू पेपर की मदद से उसे सुखा लें। अब धनिया के पत्तों को बारीक काटकर जिप फूड बैग में डालकर फ्रिज में रख दें। इस तरह से धनिया 2 से 3 महीने तक चल जाएगा। इस्तेमाल के दौरान इस बाद का ध्यान रखना है कि जिप बैग में हवा न जा पाए।
इन बातों का भी रखें ध्यान-
कई बार लोग बिना देखे धनिया खरीद लेते हैं। लेकिन धनिया खरीदते समय न सिर्फ मोलभाव बल्कि इसके रंग, खुशबू और आकार पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि कई बार धनिया में कोई खुशबू नहीं होती है। जिसके कारण खाने में भी धनिया का स्वाद नहीं आता है। इसलिए ताजी और खुशबूदार धनिया खरीदनी चाहिए। धनिया खरीदते समय ध्यान रखें कि इसके पत्ते छोटे-छोटे और हल्के हरे हों। इस तरह की धनिया को देसी धनिया कहा जाता है। जिसे आप ज्यादा समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।
धनिया को फ्रिज में स्टोर करने का तरीका-
आपको धनिया को स्टोर करने के लिए टिशू और एयर टाइट डिब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए। ये दोनों चीजें मिलाकर दो हफ्तों तक धनिया को फ्रेश रख सकती हैं।
सबसे पहले धनिया को अच्छे से धो लें और दो-तीन बार पानी से निकाल लें। इसके बाद पंखे या सूरज की धूप में सिर्फ पानी सूखने तक सुखाएं।
इसे आब टिशू में रैप करें और जिस डिब्बे में रखने वाले हैं उसमें भी टिशू लगाएं।
डिब्बे में बंद कर फ्रिज में स्टोर करें।
प्लास्टिक बैग में धनिया स्टोर करने का तरीका-
आप धनिया को प्लास्टिक बैग में रखकर भी फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। ये तरीका भी धनिया को दो हफ्ते तक फ्रेश रखने के काम आ सकता है।
आप धनिया को अच्छे से धोकर सुखा लें। ध्यान रहे कि इसमें जरा भी पानी नहीं होना चाहिए।
इसके बाद टिशू में लपेट कर आप इसे प्लास्टिक बैग में डालों और बैग को अच्छे से पैक कर दें। ध्यान रहे कि इसे फ्रिज में खुला नहीं रखना है।
इसी से आप धनिया को दो हफ्तों तक फ्रेश रख सकते हैं।
आपको ये ध्यान रखना है कि प्लास्टिक बैग में किसी तरह का मॉइश्चर न हो।
पानी में रखें धनिया को फ्रेश-
अगर आपको धनिया एकदम से फ्रिज में नहीं रखना है तो आप उसे जड़ों से आधे पानी में भरकर किचन काउंटर पर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से 4-5 दिन तक धनिया उतना ही फ्रेश बना रहेगा जितना वो शुरुआत में था। हां, इसके बाद आपको इसे फ्रिज में रखने की जरूरत पड़ेगी। आप सीधे ये पानी वाला जार उठाकर उसे फ्रिज में रख सकते हैं ऐसे ही बिना धनिया को रैप किए। लेकिन ध्यान रखने की जरूरत ये है कि आपका धनिया फ्रेश रहे इसलिए पानी बार-बार चेंज करते रहें।