Mahashivratri Bhog
Mahashivratri Bhog

Mahashivratri 2023: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि एक ऐसा त्योहार है, जिसमें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सभी भक्त उनकी आराधना के साथ-साथ उनको चढ़ाए जाने वाले भोग पर भी खास ध्यान देते है। लेकिन बहुत सारे लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि भोलेनाथ को कौन सा भोग लगाया जाए।

महाशिवरात्रि सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक है, इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुछ का मानना है कि यह भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का दिन है, और महाशिवरात्रि देवताओं के मिलन की पूजा करती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के अलावा भक्त फल, फूल और दूध शिव को अर्पित करते हैं। इसी के साथ भगवान को भोग में तरह-तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। यहां कुछ चीजें हैं जिनसे आप भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि भगवान भोलेनाथ को महाशिवरात्रि के दिन आप किस प्रसाद का भोग लगा सकते हैं।

(Mahashivratri Bhog) इन चीजों से लगाएं भगवान भोलेनाथ को भोग-

मखाने की खीर: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आप मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। सिर्फ व्रत में ही नहीं, कई लोग खास मौकों पर भी इस खीर को बनाकर खाना पसंद करते हैं। मखाने की खीर को ढेर सारे मेवों के साथ तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए चावल की बजाय भूनें हुए मखानों का उपयोग किया जाता है। इसके स्वाद में इजाफा करने के लिए आप इलाइची और केसर को भी शामिल कर सकते हैं।

भांग के पकौड़े: भगवान शिव को आप इन पकौड़ों का भी भोग लगा सकते हैं। इस प्रसाद को बेसन और कुछ सब्जियों के साथ बनाया जाता है। और तो और इसमें भांग का पाउडर भी मिलाया जाता है। इस प्रसाद को बनाने के बाद भगवान शिव को इसका भोग लगाएं। ध्यान रहें कि गलती से भी इसको बनाते वक्त प्याज-लहसूस को हाथ न लगाएं और ना ही इनका इस्तेमाल भगवान से जुड़ी किसी भी चीज में करें।

घर पर बनाएं पंचामृत-

पंचामृत का मतलब है पांच चीजों से बना अमृत। ऐसे में आपके पास मुख्य तौर पर पांच चीजें होनी जरूरी है।
पांच चीजों में सबसे पहली चीज है कच्चा दूध अगर दूध गाय का है तो ज्यादा अच्छा है।
इसके साथ ही दही लेकिन ध्यान रहे आप पंचामृत बनाते वक्त खट्टी दही का इस्तेमाल या बासी दही का इस्तेमाल ना करें बल्कि पंचामृत में ताजी दही का इस्तेमाल करें।
अब आपके पास शहद एक चम्मच होना बेहद जरूरी है।
साथ ही पंचामृत बनाने के लिए गाय का घी और बूरा होना बेहद जरूरी है। ध्यान रहे कि शिवजी की पूजा के दौरान तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में आप पंचामृत में तुलसी के पत्ते ना डालें।
इसके अलावा आप कटी हुई मेवा जैसे बादाम, काजू, किशमिश आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कुछ लोग पंचामृत का स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर इलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं।

Recipe: घर पर बनाएं चाइनीज फ्राइड राइस

हलवा: महाशिवरात्रि पर आप भगवान को हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। हलवा बनाने के लिए आप चाहें तो सूजी या फिर कूट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। हलवा बन जाने के बाद इसके स्वाद में इजाफा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। महाशिवरात्रि पर हलवे का प्रसाद भगवान शिव को चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं।

मालपुआ:  मालपुआ से आप भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं। मैदा, सूजा, घी, दूध और शक्कर सेब ने मालपुआ को भगवान शिव का फेवरिट माना जाता है।

ठंडाई: ठंडाई एक ऐसी चीज है जो महाशिवरात्रि के दौरान जरूर बनती है। ठंडाई भगवान शिव को अर्पित की जा सकती है। दूध, शक्कर, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर के साथ बहुत सारे मेवा का इस्तेमाल करके इसे बनाया जाता है।