How to make thandai recipe: होली के त्योहार को अब कुछ दिन ही बाकी हैं। पूरा भारत एक बार फिर होली के रंग में रंगने के लिए तैयार है। इस साल होली का त्योहार 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं इस त्योहार में जमकर रंग और गुलाल उड़ाया जाता है। होली का त्योहार ठंडाई बिना अधूरा रहता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको घर में ठंडाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। लेकिन अब आप चुटकियों में गर्मी को दूर भगा सकते हैं। अपने घर बनाएं गुलाब की पंखुड़ी और दूध से बनी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक। ठंडाई को बनाना बेहद ही आसान है जिसे आप होली में घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। ठंडाई को बनाना काफी आसान है। इसे मात्र 15 मिनट में बना सकते है। और इसमें स्वाद और एनर्जी दोनों मिलेगी। आज हम आपके लिए ठंडाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जानिए बनाने की विधि।
Shahi Chandrakala Gujiya: होली पर बनाएं शाही चंद्रकला गुझिया
Thandai Recipe ठंडाई रेसिपी
सामग्री (4-5 लोगो के लिए)
1 लीटर दूध, ½ का टुकड़ा दालचीनी, ½ चम्मच सौंफ, 10-12 बादाम, 10-12 काजू, 10-12 पिस्ता, ¼ छोटा चम्मच सफ़ेद गोल मिर्च (या काली मिर्च) का पाउडर, ¾ चम्मच खसखस, 1 चम्मच सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ी, 4-5 हरी इलाइची का पाउडर, ¾ कप चीनी।
ठंडाई बनाने की विधि –
काजू, बादाम, पिस्ता, खसखस, सौफ और गुलाब की पंखुड़ी को 4 घंटे पहले से पानी में भीगा दे।
फिर दूध और चीनी को छोड़ के ग्राइंडर में भीगी हुई सामग्री और बाकी बची सारी सामग्री मिला के बारीक पेस्ट बना ले।
फिर दूध में पिसा हुआ पेस्ट और चीनी मिलाये चीनी अच्छे से घुल जाने के बाद, एक ज्यूस छानने वाली छलनी से छान दे। (चाहे तो बचे हुए पेस्ट को एक बार फिर से पीस के दूध में मिला सकते है)
ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे।
सर्व करने से पहले एक बार फिर से मिक्सर में चलाये।
ठंडी और स्वादिष्ट ठंडाई होली के त्योहार में पिए और पिलाये।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।