Salt Side Effects
Salt Side Effects

Eating too much salt: हमारे शरीर के लिए नमक बहुत फायदेमंद है लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। नमक में 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड पाया जाता है। जो हमारे शरीर के पानी और मिनरल्स की पूर्ति करता है।

नमक को ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। कई लोग खाने में उपर से नमक डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें, ऐसा नियमित करना शरीर के लिए काफी हानिकरक हो सकता है। सेल मेटाबोलिज्म में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि नमक मेन इम्यून रेगुलेटरी के कामकाज को बाधित कर सकता है, जिसे रेगुलेटरी टी सेल्स कहते हैं। ज्यादा नमक वाला खाना खाने से कुछ प्रकार की सहज इम्यून सेल्स में मेटाबॉलिज्म और एनर्जी संतुलन बाधित हो सकती है। इन्हें मोनोसाइट्स और मैक्रोफेज कहा जाता है और उन्हें ठीक से काम करने से रोकता है। इसके अलावा, नमक हमारे सेल्स के बिजली संयंत्र माइटोकॉन्ड्रिया में खराबी का कारण बनता है। आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने के नुकसान के बारे में।

नमक खाने के नुकसान-

दिल के लिए खतरनाक: ज्यादा नमक का सेवन करना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ज्यादा नमक के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और दिल भी कमजोर होने लगता है। ज्यादा नमक का सेवन हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा देता है।

Arthritis: डेली डाइट में शामिल करें ये घरेलू चीज, गठिया की परेशानी हो जाएंगी दूर

पेट के लिए: ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

बीपी की समस्या: ज्यादा नमक खाने से बीपी की परेशानी बढ़ सकती है। नमक के ज्यादा सेवन से खून में सोडियम की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। जिस कारण बीपी बढ़ने की समस्या हो सकती है। बीपी बढ़ने के साथ ही उल्टी, मितली और कमजोरी आदि लक्षण शरीर में नजर आ सकते हैं।

 किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है-

किडनी: ज्यादा नमक खाने से किडनी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में तेजी से बाहर निकलता है। जिस कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और किडनी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा दिन तक नमक के ज्यादा सेवन से किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्किन की समस्या : नमक के ज्यादा सेवन से स्किन संबंधित परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। नमक ज्यादा खाने से शरीर में जलन, खुजली, सूजन और लाल चकत्ते जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में ही करें।

अत्यधिक नमक का सेवन आपके यौन जीवन पर भी प्रभाव डाल सकता है। ज्यादा नमक आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है और समय के साथ किडनी फेलियर का कारण बन सकता है। ज्यादा नमक खानके से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है।

नमक का ज्यादा सेवन शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही नमक का सेवन करें।