Stretch Marks Treatment: प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन आजकल बढ़ते वजन को कम करने के दौरान भी अक्सर लोग स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इस लेख में स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।
महिलाएं जब मां बनती हैं तो अक्सर ऐसा देखा जाता है कि उनके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के कारण महिलाओं के शरीर के कई अंग खराब दिखने लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या के कारण महिलाएं प्रायः परेशान रहती हैं। सच यह है कि शिशु के बाद महिलाएं की सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेच मार्कस के इलाज की होती है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान पेट पर, हाथ पर, पीठ पर या हिप्स पर नजर आ सकते हैं। ऐसे में बता दें कि नींबू के स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्ट्रेच मार्क्स को कैसे दूर करते है।
स्ट्रेच मार्क्स क्या होता है?
स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर सिंचाव के रंगहीन निशान होते हैं जो त्वचा के फटने के कारण होता है और समय के साथ-साथ यह कम तो हो जाता है लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं होता। स्ट्रेच मार्क्स अक्सर वजन बढ़ने जैसे गर्भावस्था, मांसपेशियों के निर्माण या मोटापे के कारण होते हैं।
Weight Loss Tea: वजन घटाने में मददगार है फूलों से बनी चाय, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि
(Stretch Marks) स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण
स्ट्रेच मार्क्स केवल महिलाओं के लिए ही नहीं परन्तु पुरुषों को भी हो सकते हैं। पुरुषों में स्ट्रेच मार्क्स का मुख्य कारण मोटापा होता है परन्तु इसके अलावा जो लोग जिम में व्यायाम करते हैं उनको भी स्ट्रेच मार्क्स पीठ, जांघों और कंधों पर हो सकते है।
हमारी त्वचा में दो सतह अर्थात् लेयर्स होती हैं। जब कोई व्यक्ति अचानक मोटा हो जाता है तो हमारी त्वचा में भी खिचावट होने लगती है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह में तो खिचाव का असर पड़ता है परन्तु आंतरिक त्वचा इस खिचाव को नहीं सह पाती और इसके अन्दर के ऊत्तक टूटते जाते हैं, जिसके परिणाम स्वरुप स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं।
आनुवांशिक हार्मोन में बदलाव या अचानक शरीर की अवस्था में परिवर्तन होने के कारण स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।
किशोरावस्था के साथ जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे ही स्ट्रेच मार्क्स की संभावना ज्यादा होती है।
एथलीट्स को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या ज्यादा होती है।
वजन बढ़ने के कारण त्वचा में खिंचाव आता है। सबसे ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स मोटापे के कारण होता है।
मोटापे के कारण जांघों, पेट आदि जगह पर स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। जैसे-जैसे त्वचा में खिंचाव बढ़ने लगता है वैसे ही बनना कम हो जाता है जिससे शरीर के हार्मोन्स बनने के चक्र में बाधा आने लगती है। इसके कारण सबसे ऊपरी परत में निशान पड़ने लगते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के तरीके-
एलोवेरा का इस्तेमाल: एलोवेरा के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। बता दें कि एलोवेरा के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इन निशानों को दूर करने में उपयोगी हैं। जैतून, बादाम और लेवेन्डर तैल को मिलाकर एलोवेरा के साथ मिलाकर एक घोल बनायें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और इसे रोज नहाने से पहले या सोने के बाद इसका प्रयोग करें।
नारियल का तेल : नारियल का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले 10 से 15 मिनट प्रभावित स्थान के नारियल तेल से मालिश करें। ऐसा करने से निशान दूर हो सकते हैं।
पानी हमारी त्वचा में होने वाली किसी भी बिमारी से निपटने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। पानी हमारी त्वचा को हाईड्रेट करके स्वस्थ रखता है और स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करता है।
संतरे और नींबू के छिलके-
संतरे और नींबू के कुछ छिलकों को सुखाकर उन्हें बारीक पीस लें। इस पाउडर के दो चम्मच लेकर एक चम्मच बादाम पाउडर और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिला कर पेस्ट बना दें और फिर उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लीजिए।
आप बादाम को तेल को मालिश के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है।
आप नींबू और चीनी का लेप बनाएं और बने मिश्रण से प्रभावित स्थान की मसाज करें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो सकती है।
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में अरंडी का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अरंडी के तेल से प्रभावित स्थान की मसाज करें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में नींबू का रस और खीरे का रस दोनों ही बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में आप दोनों को अच्छे से मिक्स करें या बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या से राहत मिल सकती है।