Summer Recipes
Summer Recipes

Summer Refeshing Food: गर्मी का मौसम आने वाला है, इस मौसम में लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको छाछ से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बता रहे हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी है। कुछ लोग इसे दही की सहेली भी कहते हैं।

गर्मी में सेहत का ध्यान रखते हुए आपको अपनी लाइफ स्‍टाइल और डाइट में भी बदलाव करने होंगे। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को कुछ ठंडा खाने का मन करना है। कुछ तो केवल लिक्विड डाइट लेना ही शुरू कर देते हैं। गर्मी के दिनों में खासकर दही और छाछ की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है।

ज्यादातर लोग छाछ का रायता बनाना पसंद करते हैं। रायता को आप बिरयानी, पुलाव के खा सकते हैं। लेकिन, आज हम यहां आपको छाछ रोटी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। छाछ को दूध से बना एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। आज हम आपके लिए छाछ रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। छाछ रोटी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है। इसको आप लंच में खाने के लिए मिनटों में बना सकते हैं। चलिए जानते हैं छाछ रोटी बनाने की विधि।

ईद के मौके पर घर पर बनाएं मटन भुना गोश्त, एक बार खाने के बाद बार-बार करेगा मन

छाछ रोटी Recipe

साम्रग्रीः रोटी 2, छाछ 1 कटोरी, प्याज 1, जीरा 1 चम्मच (पिसा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल 1 चम्मच, जीरा 1/2 चम्मच, लाल सूखी मिर्च 1/2 चम्मच।

छाछ रोटी बनाने की विधि-

छाछ रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले रोटी को लें।
इसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
आप एक बाउल में छाछ निकालें।
छाछ में प्याज, भुना हुआ जीरा, नमक और लाल मिर्च डालें।
इसके बाद आप छाछ को अच्छी तरह से मिला लें।
आप रोटी के बारीक टुकड़ों को छाछ में डाल दें।
बाद आप एक छोटी सी कढ़ाई को गर्म करने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें जीरा और लाल सूखी मिर्च डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप तड़के को छाछ में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडी-ठंडी छाछ रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।