jeera paani
jeera paani

jeera weight loss : सब्जियों में छौंक के लिए इस्तेमाल होने वाला जीरा का उपयोग हम वजन भी घटाने के लिए भी कर सकते है, यह हमारी पाचन क्रिया (Digestive System) को ठीक करता है इसके पानी से हमारा मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

(jeera paani) जीरे का पानी-

मसालों से लेकर सब्जियों तक भारतीय रसोइयों में पकवानों को लजीज बनाने के लिए जीरे का उपयोग किया जाता है।  जीरे का इस्तेमाल ज्यादातर पकवानों में खुशबू बढ़ाने और उसे स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग कच्चा जीरा चबाते हैं जिससे आपकी गैस और पाचन की समस्या ठीक होती है लेकिन क्या जीरे का पानी ठंडा पीना चाहिए या फिर गर्म पीना चाहिए। इस पर हमने न्यूट्रिशिनिस्ट से बात की। उन्होंने बताया कि जीरे का पानी दोनों तरह से लिया जा सकता है। दोनों में ही एक जैसा ही फायदा मिलता है। बढ़े हुए वजन से परेशान लोग जीरे के पानी का सेवन कर सकते है।

‘जीरे का पानी‘ एक हेल्दी ड्रिंक है। पानी में जीरे को उबाल कर इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। यह एक तरह से काढ़ा है, जिसके सेवन से आपको कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।

Weight Loss Snack: व्रत में करना है वेट लॉस तो खाएं साबूदाना रिंग्स, ऐसे बनाएं

जीरे का पानी पीने के फायदे (Health Benefits of Cumin)-

वजन घटाने में कारगर : जीरे का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यही नहीं, वजन घटाने में भी ये बहुत कारगर है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।जीरा वास्तव में वेट लॉस के लिए मददगार साबित हो सकता है।

पाचन को बनाता है आसान-

जीरे का पानी डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकता है, जैसे कब्ज, सूजन और मतली। कुछ अध्ययनों से मालूम चलता है कि जीरे में थाइमोल नाम का एक कपाउंड होता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइमों को स्टिमुलेट कर सकता है और डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म: जीरा एक एनर्जी बूस्टर के तौर पर जाना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, ये ड्रिंक कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में भी तेजी लाती है। अगर आपका मेटाबॉलिक रेट स्लो है तो जीरा पानी पीना शुरू करें। ये आपके एनर्जी लेवल में सुधार करता है और बेहतर महसूस कराता है।

कैलोरी में कम: जीरे के पानी में कैलोरी भी काफी कम होती है। एक चम्मच जीरे में केवल 7 से 8 कैलोरी होती है। यही वजह है कि जब भी आपको प्यास लगे तो जीरे का पानी भरकर पीलें। ये आपकी कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

जीरे के कई सारे फायदे हैं, जैसे पेट में एसिडिटी नहीं होती है।आपकी पाचन क्रिय सही होती है। आपका वजन तेजी से घटता है। मुंह से गंध नहीं आती है। आपका मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी ठीक रहती है।