भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकयी सेवकों के महंगाई भत्ते में 9 फीसदी की वृद्धि कर दी है। इसी प्रकार राज्य शासन के उपक्रमों, निगमों, मंडलों तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्तों में भी वृद्धि की गई है। राज्य शासन ने आज मंगलवार को इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

शिवराज-सिंधिया रीवा को देंगे बड़ी सौगात, एयरपोर्ट निर्माण के लिए करेंगे भूमिपूजन

212 प्रतिशत हो गई भत्ते की दर

आदेश के अनुसार अब 1 जनवरी 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर लागू होगी। जिसका भुगतान इसी महीने किया जाएगा। इस आदेश के बाद अब महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 203 प्रतिशत से बढ़कर 212 प्रतिशत हो जाएगी। बता दें कि, 1 अगस्त 2022 से 203 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

सद्ज्ञान की सार्थकता उसका आचरण में पालन : राज्यपाल

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सद्ज्ञान की सार्थकता उसका आचरण में पालन है। उत्कृष्ट प्रशासन के लिए आत्म-नियंत्रण ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवान होना पर्याप्त नहीं है। नि:स्वार्थ सेवा भावना और वंचितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी भलाई में ज्ञान के उपयोग में ही उसकी सार्थकता है। राज्यपाल पटेल आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पटेल ने कार्यक्रम में भोपाल से भेजे जाने वाले 5 यात्रा दलों को शिव ध्वज और कलश प्रदान कर यात्रा की शुभकामनाएँ दी। शिव संदेश यात्रा को शिव ध्वज दिखा कर रवाना किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए स्वयं पर नियंत्रण होना पहली आवश्यकता है। अच्छे प्रशासन के लिए प्रशासक को लोभ, क्रोध, भय और मोह से मुक्त होना चाहिए। दूसरों को स्वयं के सदाचार के द्वारा प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रचनाओं में सबसे शक्तिशाली कृति मानव है। मानव को बोलने, सुनने और समझने की जो असीम शक्तियाँ प्रकृति ने दी हैं। वह दूसरों की सेवा के लिए ही हैं। इसीलिए दूसरों की भलाई के लिए किए गए कार्यों से असीम आत्मिक आनंद और आत्म-संतोष की अनुभूति होती है।