भोपाल। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के दौरे भी प्रदेश में शुरू होने लगे हैं। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में विंध्य में भाजपा को भारी बढ़त मिली है। इस महीने की 24 तारीख को सतना जिले में कोल समाज का महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कोल महा सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने सतना आ रहे हैं। इस वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 फरवरी को सतना में होने वाले कोल महा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 23-24 फरवरी को होने वाली विकास यात्रा स्थगित कर कोल समाज के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। माता शबरी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लगेगी माता शबरी के चित्रों की प्रदर्शनी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माता शबरी के जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में एक लाख 6 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कलेक्टर अनुराग वर्मा से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।
Bhopal: राजपूतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में बुलाया जाएं। सम्मेलन का प्रचार-प्रसार बेहतर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 20 तारीख को सतना में समाज के प्रतिनिधियों के साथ भोपाल से वर्चुअली बैठक करेंगे। समाज के प्रमुख लोगों को अवश्य बुलाया जाए। उन्होंने रीवा संभाग और आसपास के जिलों के प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।