Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शनिवार सुबह मथुरा में भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के साथ गोवर्धन परिक्रमा की और दोपहर में वहां से जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री दोपहर में जबलपुर पहुंचेंगे, यहां से हेलीकॉप्टर से सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंचेंगे।

CM ने ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजा की-

शिवराज सिंह चौहान ने ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की। CM ने कहा कि भक्त वात्सल्य भगवान की कृपा सदा हम सब पर बनी रहे।

गढ़ाकोटा में रहली से भाजपा विधायक व प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा कराए जा रहे 2100 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गढ़ाकोटा दोपहर ढाई बजे के बाद पहुंचेंगे। शादी समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे भोपाल पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री चौहान का रवीन्द्र भवन में अभिनंदन समारोह है।

 

शिवराज का सम्मान करेंगी उमा भारती-

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नई शराब नीति में बंद किए गए प्रदेशभर के अहातों और धार्मिक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं से 100 मीटर की दूरी तक शराब दुकान नहीं होने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को लेकर उमा भारती मुख्यमंत्री का सम्मान करने वाली थीं, लेकिन सीधी में हुए बस हादसे के कारण सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गाय था। आज शाम को रवीन्द्र भवन में उमा भारती मुख्यमंंत्री चौहान का नागरिक अभिनंदन करने वाली हैं।