Bhopal Accident
Bhopal Accident

भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर पिछले दिनों एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पति को गंभीर चोट आई थी। जबकि पत्नी को मामूली चोट थी। हादसे के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर गुरुवार को उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक पुरनपुरा चौराहा विदिशा निवासी अनुराग शर्मा पुत्र दिनेशचंद्र(30) अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा के साथ सागर रॉयल होम्स मिसरोद में किराए के मकान में रहते थे। दोनों आईएसबीटी के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूटर थे। रोजाना की तरह गत 5 मार्च की सुबह करीब साढ़े पाचं बजे पति-पत्नी कोचिंग सेंटर जा रहे थे। जब वे आशिमा मॉल के पास चौधरी सुपर बाजार के सामने मेन रोड से आईएसबीटी की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में अनुराग को गंभीर चोट आई थी। जबकि कीर्ति को मामूली चोट आई थी। हादसे के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर गुरुवार दोपहर अनुराग की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गहने-जेवरात लूटने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मार्बल से भरे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

भोपाल। सूखीसेवनिया थाना इलाके मेें थाने के समीप मार्बल से भरे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना कल सुबह की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह पुत्र धनसिंह 35 वर्ष निवासी सूखीसेवनिया थाने के सामने स्थित बस्ती मजदूरी का काम करता था। कल सुबह वह चाय पीने के लिए घर से निकला था।

सड़क पार कर होटल की ओर जा रहा था। तभी भोपाल की ओर से विदिशा जा रहे मार्बल ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है। घटना के बाद भाने का प्रयास करते चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।