भोपाल। चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित मनीषा झील पर गुरुवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बागसेवनिया में रहने वाले एक शख्स के रूप में कर ली गई है। परिजन ने बताया कि गत 14 फरवरी से वह लापता था और उसकी गुमशुदगी बागसेवनिया थाने में दर्ज कराई गई थी।
पिता नन्हेलाल विश्वकर्मा भेल से रिटायर्ड हैं-
उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उसके पिता उम्रदराज होने के कारण बीमार थे और उन्हें आराम नहीं लग रहा था। इस बात से वह दुखी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। एएसआई राम प्रसाद भारती ने बताया कि कृष्णकांत विश्वकर्मा पिता नन्हेंलाल विश्वकर्मा (45) संत आशाराम नगर, बागसेवनिया में रहता था और प्राइवेट काम करता था। उसके पिता नन्हेलाल विश्वकर्मा भेल से रिटायर्ड हैं। पिता उम्रदराज होने के कारण बीमार रहते हैं और फिलहाल अस्पताल में हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
बंसल अस्पताल के पीछे मिली बाइक-
एएसआई भारती ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली थी कि किसी युवक का शव मनीषा झील में पानी में पड़ा है। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाल लिया गया। मृतक का हुलिया आसपास के थानों में भेजा गया था। इसके अलावा पुलिस को बंसल अस्पताल के पीछे एक डिस्कवर बाइक भी मिली थी। बाइक के नंबर के आधार पर भी मृतक की शिनाख्त की गई। इस दौरान पता चला कि मृतक कृष्णकांत विश्वकर्मा है और उसकी 14 फरवरी को बागसेवनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, जानिए कहां हुआ यह हादसा
तेज रफ्तार पेशन प्रो बाइक डिवाइडर में घुसी
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल से पॉलीटैक्निक के बीच में बीती देर रात एक बाइक सवार पान गुमठी का संचालक डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिवा साहू पुत्र स्वर्गीय रमेश साहू (27) निवासी पीरगेट कैयरवेल अस्पताल से पीछे इमामीगेट के पास पान की गुमठी का संचालन करता था।
बीती देर रात वह डिपो चौरहा से पालीटैक्निक की और आ रहा था। रास्ते में स्मार्टसिटी अस्पताल के पास उसकी तेज रफ्तार पेशन प्रो बाइक डिवाइडर में जा घुसी। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचा था।
जहां डाक्टरों ने भी चेक करने के बाद में मौत की पुष्टी कर दी। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक भाई सागर और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। शिवा अविवाहित था, परिजन उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे।