Bhopal Crime
Bhopal Crime

भोपाल। पुराने शहर के गौतम नगर इलाके में रहने वाली युवती की अपने रिश्तेदार युवक से बातचीत होती थी। कुछ ही दिनों में वह उसका पीछा करने लगा। एक दिन वह युवती के कॉलेज पहुंच गया तथा उसे घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों उसने जब शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती गौतम नगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। इसी इलाके में तलहा खान नाम का युवक रहता है। दोनों के बीच रिश्तेदारी है इसलिए उनके बीच बातचीत होती रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले तलहा का बर्ताव में बदलाव आया तथा उसने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद युवती ने नए शहर के एक कॉलेज में दाखिला ले लिया।

युवती जब भी कॉलेज आती-जाजी तो वह पीछा करने लगता था। सितंबर 2021 में वह कॉलेज पहुंचा तथा घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया। यहां पर उसने युवती के साथ रेप किया तथा कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

दोनों के परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी हुुई लेकिन पिछले दिनों युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने कल थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Bhopal News: निशातपुरा थाना के एसआई करण सिंह ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी सावित्री देवी पति सोदान सिंह दांगी (60) गृहणी थी। इन दिनों उनकी बहू तबीयत खराब होने के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रही है।

मंगलवार को सावित्री देवी अपनी बहू को खाना देने के लिए पैदल घर से निकली थी। जब वह ट्रुबा कॉलेज रोड पर पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला को पीपुलस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है।