Bhopal Crime
Bhopal Crime

Bhopal News: गोविंदपुरा इलाके की एक बस्ती में रहने वाली महिला को युवक पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था। उसका कहना था कि मैंने नहाते वक्त तु हारे अश्लील फोटो खींच लिए हैं। अब अगर तुमने मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो वायरल कर दूंगा। परेशान होकर महिला ने कल पति को पूरी बात बताने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक महिला का परिचित-

गोविंदपुरा थाना प्रभारी लोकेश ठाकुर ने बताया कि 26 वर्षीय महिला गोविंदपुरा इलाके की एक बस्ती में रहती है। रितिक कुशवाहा नाम का युवक इस महिला का परिचित है। रिश्तेदादी होने के कारण रितिक का महिला के घर में आना-जाना था। जुलाई 2022 में रितिक ने महिला से कहा कि मैंने तु हारे नहाते समय का फोटो खींच लिया है। अब मैं यह फोटो वायरल कर तु हें बदनाम कर दूंगा।

अगर तुम बदनामी से बचना चाहती हो तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो वह महिला को परेशान करने लगा। जब भी भी मौका मिलता तो वह महिला के साथ छेडख़ानी करता था। परेशान होकर महिला ने कल अपने पति को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने रितिक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बिलखिरिया इलाके में रहता है कल पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी लेकिन वह वहां पर नहीं मिला।

Sagar Accident: निवार घाटी में सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल

महिला को युवक कर रहा था आपत्तिजनक मैसेज

Bhopal: तरावली मंदिर का एक कर्मचारी महिला को आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था। यह बात सामने आने के बाद उसे मंदिर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय महिला बैरसिया इलाके के एक गांव में रहती है। पूर्व में उसकी शादी हुई थी थोड़े समय बाद ही वह अपने पति से अलग हो गई तथा मायके में आकर रहने लगी। महिला के गांव में मिंटी गिरी नाम का युवक रहता है।

वह तरावली के हरसिद्धी मंदिर के गेट पर खड़े रहने का करता था। मिंटू पिछले कुछ समय से महिला के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था। महिला ने जब उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसने दूसरे नंबर से कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिए। परेशान होकर महिला ने कल पुलिस को शिकायत कर दी।