Bhopal Crime : राजधानी भोपाल में शातिर बदमाशों ने एक एनआरआई से ठगी कर ली। शातिर जालसाज ने उनके बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर Credit Card का उपयोग कर करीब सवा साल में एक एनआरआई के खाते से 14.60 लाख की रकम निकाल ली। ठगी की वारदात को पता उस वक्त चला जब फरियादी भारत लौटे और पैसा निकालने बैंक पहुंचे। सायबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
अमेरिका में रहते हैं
पुलिस के मुताबिक जाटखेड़ी मिसरोद निवासी रामयश गोस्वामी (78) एनआरआई हैं और अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गत 1 नवंबर 2022 को भारत लौटे और भोपाल पहुंचे। इसके बाद वे पैसा निकालने बैंक पहुंचे थे। जहां पर बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके खाते में पैसा नहीं है।
जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक कराया
इस बात का पता चलने पर उन्होंने बैंक से अपने अकाउंट की जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके खाते में किसी ने जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है, जो कि उनका नहीं है। वहीं आरोपी ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर Credit कार्ड से मार्च 2019 से जून 2020 के बीच 14 लाख 60 हजार रूपए निकाल लिए हैं।
हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, इधर, तीर्थ यात्रियों की बस में लगी आग से अफरा-तफरी
जालसाजी का पता चलने पर एनआरआई ने सायबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।