Vishnudutt Sharma and Agriculture Minister Narendra Singh Tomar
Vishnudutt Sharma and Agriculture Minister Narendra Singh Tomar

भोपाल। नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री ने खजुराहो में प्राकृतिक कृषि महाविद्यालय (भारतीय पद्धति पर आधारित कृषि) खोलने का आग्रह किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के अंतगर्त खजुराहो में ”उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय” खोलने का भी आग्रह किया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खजुराहो संसदीय क्षेत्र में ”उद्यानिकी एवं वानिकी” के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री तोमर ने दोनों मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। संभावना है कि प्राकृतिक कृषि महाविद्यालय को जल्द मंजूरी मिल सकती है।

MP Politics : छिंदवाड़ा को लेकर ये क्या कह गए गौरीशंकर बिसेन…

इस्लाम नगर का नाम बदलकर हुआ जगदीशपुर, 24 को होगा मुख्य कार्यक्रम

भोपाल। राजधानी के इस्लाम नगर गांव का नाम जगदीशपुर करने पर क्षेत्रीय नागरिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम 14 फरवरी को जगदीशपुर में स्थित चमन महल में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने अफसरों के साथ स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। सीएम बैरसिया में स्थित पातलपुर में औद्यागिक क्षेत्र में विकास कार्यो की आधारशिला भी रखेंगे।

दरअसल, इस्लाम नगर को जगदीशपुर करने के संबंध में हाल ही में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया कि इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया है। स्थानीय लोग इस्लाम नगर गांव का नाम बदलने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

ग्रामीण नाम बदलने पर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे-

विधायक विष्णु खत्री ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के द्वारा यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से यह मांग पूरी हुई है। ग्रामीण अब मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन करना चाहते हैं। इसके लिए 14 फरवरी का दिन तय किया गया है। कार्यक्रम चमन महल में आयोजित होगा। इसे लेकर गुरूवार को जिला पंचायत सीईओ और पुरातत्व विभाग के अफसरों के साथ स्थल निरीक्षण किया है।

विकास कार्यो के लिए करेंगे भूमि पूजन-

विधायक खत्री ने बताया कि यहां से सीएम सीधे बैरसिया से एक किमी दूर पातलपुर में औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे। यहां पर 25 करोड़ की लागत से बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कार्यक्रम 14 फरवरी को आयोजित होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।