Maple Tree Colony
Maple Tree Colony

भोपाल। सोमवार को गांधी नगर थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड स्थित मैपल ट्री कॉलोनी की पांचवीं मंजिल से ढाई साल का मासूम गिरा था, उस फ्लैट की खिड़की में ग्रिल तक नहीं लगी थी। अगर फ्लैट के बेडरूम में ग्रिल लगी होती तो ढाई साल का मासूम खिड़की खुलने के बाद भी इतनी ऊंचाई से नीचे नहीं गिरता और उसकी जान बच जाती। इस मामले में पुलिस जब घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो बिल्डर व कॉलोनाइजर की लापरवाही देखी।

बिल्डर पर कसेगा शिकंजा –

पुलिस इस मामले में मैपल ट्री कॉलोनी को विकसित करने वाले बिल्डर, कॉलोनाइजर और ठेकेदार से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस मामले में बिल्डर पर शिकंजा कसेगा और जिम्मेदारों पर मामला भी दर्ज हो सकता है। क्योंकि अभी तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि अगर कॉलोनी के निर्माण के समय बिल्डर द्वारा बेडरूम में बनाई गई खिड़की में ग्रिल लगाता तो मासूम खेलते हुए नीचे नहीं गिरता और उसकी जान बच सकती थी।

Review meeting: एक अप्रैल से 15 साल पुराने सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़

क्या है पूरा मामला-

गांधी नगर पुलिस के अनुसार रोहित खदानीय मैपल ट्री कॉलोनी एयरपोर्ट रोड गांधी नगर में रहते हैं और न्यू मार्केट में स्थित पोस्ट ऑफिस में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी हैं। दोनों का ढाई साल का बेटा तक्ष है। जिस इमारत में रोहित रहते हैं, उसमें रिन्योवेशन सहित पुताई का काम चल रहा है। सोमवार को पुताई कार्य के लिए बांधे गए भाड़े पर खड़े होकर मजदूर पुताई कर रहा था।

इस वह एक स्टेप नीचे उतरने के लिए बैठा तथा खिड़की को खोलकर उस पर पांव टिका लिए। मजदूर काम करता हुआ आगे बढ़ गया। उक्त खिड़की बेडरूम की है, जिससे सटा हुआ एक रोहित का बेड रखा हुआ है। इसी बिस्तर पर ढाई साल का मासूम तक्ष खेल रहा था। खेलते हुए वह बैड के सहारे खिड़की पर चढ़ गया। नीचे झांकने की कोशिश बच्चा पांचवी मंजिल ने जमीन पर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई है। गांधी नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।