Burhanpur News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को दी गईं आयरन की गोलियां खाने से 40 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबियत खराब हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुरहानपुर के एक सरकारी स्कूल में आयरन की गोली जगह मेट्रोनिडाजोल टेबलेट देने से 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद लापरवाही बरतने पर स्कूल के प्रधान पाठक गयाप्रसाद दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।
सीएमएचओ ने बताया कि-
बुरहानपुर जिले के माध्यमिक शाला अम्बाडा के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद छात्राओं को आयरन की गोली समझ कर मेट्रोनिडाजोल की गोली दे दी गई। जिससे 40 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया कि नेपानगर तहसील के आभाडा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कुल 41 बच्चों को गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई।
नियाज़ फिर बेनियाज़… विमोचन के लिए चाहते हैं शंकराचार्य की उपस्थिति
गोलियां 6वीं, 7 वीं और 8वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई थीं-
उन्होंने कहा कि यह घटना बुरहानपुर जिले के ग्राम अभाडा की शासकीय माध्यमिक स्कूल में हुई। यह गोलियां 6वीं, 7 वीं और 8वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई थीं। गोली खाने के बाद 40 से अधिक छात्रों की तबियत बिगड़ गई और वे पेट दर्द से परेशान होने लगे। कुछ बच्चों को चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत की है।
इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।