gold coins
gold coins

भोपाल। बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर डेढ़ साल बाद अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शातिर जालसाजों ने असली सोना दिखाकर कारोबारी से तीन लाख रूपए ले लिए और नकली सोना थमा कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसआई एमएल सोलंकी ने बताया कि मूलत: जबलपुर निवासी राजेन्द्र पाल (65) का ऑप्टिकल फायबर का कारोबार है। वह यहां रचना टॉवर सुभाष नगर विश्राम घाट के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2021 को न्यू सब्जी मंडी बैरागढ़ के पास उनका टेलीफोन लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वह साइट विजिट पर थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें मिले।

दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास चांदी के सिक्के, सोने की गिन्नियां और सोने के कुछ मोती हैं। जिन्हें वे पैसों की जरूरत के कारण आधे दाम में बेचना चाहते हैं। इस पर फरियादी ने मोलभाव कर चांदी के सिक्के, सोने की गिन्नियां, सोने के मोती देखे और तीन लाख रूपए में सौदा तय कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने उनसे तीन लाख रूपए लिए और नकली माल देकर चम्पत हो गए।

जब उन्होंने सोने की गिन्नियां ज्वेलर्स के यहां पहुंच कर चेक कराई तो पता चला कि वह नकली है। इसके बाद वह वापस जबलपुर चले गए थे। इसके बाद वापस नहीं आए। डेढ़ साल बाद बुधवार को अचानक थाने पहुंचे और एक शिकायती आवेदन दिया। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

उपभोक्ताओं को झटका : 200 यूनिट पर 25 और 300 यूनिट बिजली खपत पर 38 रुपए अतिरिक्त देने होंगे

मोटर चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने किया पथराव

भोपाल। गत दिनों अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में देर रात नकाबपोश बदमाश घुसे और एक मकान का मोटर खोल ले गए। मोटर खोलने की आवाज सुनकर मकान मालिक जग गए। वे मोटर लेकर भाग रहे बदमाशों का शोर मचाते हुए पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर पथराव कर नाक तोड़ दी।

इलाज कराने के बाद फरियादी अवधपुरी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। अवधपुरी पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय अमित कुमार सरला पैराडाइज कॉलोनी अवधपुरी में रहते हैं, यह अवर्ड कैम्पस है। 27 मार्च को रात करीब डेढ़ बजे तेज आवाद आने से उनकी नींद खुल गई। नींद खुली तो देखा कि बरामदे में तीन-चार नकाबपोश बदमाश खड़े हैं और पानी की मोटर का नट खोलकर ले जा रहे हैं।

वे शोर मचाते हुए अपने कमरे से बाहर निकले, तब तक बदमाश उनके मकान से निकलकर कॉलोनी से बाहर भाग रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश पर पर पथराव कर दिए। एक पत्थर उनके नाक में लगा, जिससे उनके नाम से खून चलने लगा। जब तक फरियादी के शोर से पड़ोसी और गार्ड मौके पर पहुंचे, बदमाश कॉलोनी से भाग चुके थे। नाक में चोट के कारण वे प्रकरण दर्ज कराने थाने नहीं गए थे। मौके पर डॉयल-100 पहुंची थी, जिसे डिटेल दे दी थी। कल थाने पहुंचकर उन्होंने चोरी का मामला दर्ज कराया है। चोरी के इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।