भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। बैठक में मंत्री गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, डंग, ओ पी एस भदोरिया तथा कावरे उपस्थित थे। विकास यात्रा के चलते शेष मंत्री बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।
बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी की वर्तमान नीति को नई नीति बनने तक लागू रखने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय किसान संघ को भोपाल के नेहरू नगर क्षेत्र में कार्यालय के लिए जमीन का आवंटन होगा। इसके साथ ही बेटे के होते हुए विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी विशेष प्रकरण को भी आज कैबिनेट की मंजूरी मिलने जा रही है।
कैबिनेट में इन सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है-
कैबिनेट में इन सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लागू मध्य प्रदेश आइटी निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 फिलहाल मार्च 2023 तक जारी रखी जाएगी। तब तक सरकार नई नीति तैयार करेगी। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आइटी नीति 2016 की वैधता अवधि दिसंबर 2021 तक थी।
भाजपा-कांग्रेस दोनों की दौड़ युवाओं की तरफ, इस चुनाव होगी इनकी बड़ी भूमिका
विभाग ने नई नीति का प्रारूप तैयार कर लिया है और सभी संबंधित विभाग का अभिमत प्राप्त किया जा रहा है। यह प्रक्रिया मार्च अंत तक पूरा होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने वर्तमान नीति को मार्च 2023 तक जारी रखने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया था। इसके साथ ही पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं के विकास के लिए योजना पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसमें विकासक जलाशय का उपयोग कर सकेगा।
इसके लिए उसे जल संसाधन विभाग द्वारा जल उपयोग के लिए तय दर से शुल्क का भुगतान करना होगा। नवकरणीय ऊर्जा नीति 2022 के प्रविधान के अनुसार विद्युत एवं विकास शुल्क में दस वर्ष के लिए विद्युत शुल्क से छूट दी जाएगी। निजी भूमि क्रय करने पर स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति, रियायती दर पर शासकीय भूमि, पंजीकरण सह सुविधा शुल्क के भुगतान में छूट दी जाएगी।
एक मुश्त जमा करेंगे हुडको का ऋण-
इसके अलावा कैबिनेट में पुलिस आवास बनानेे के लिए हुडको से लिए ऋण के शेष भाग का एकमुश्त भुगतान करने, उच्च न्यायालय जबलपुर के परीक्षा प्रकोष्ठ के लिए बीस पदों के सृजन, भारतीय किसान संघ को भोपाल, ध्रुव बाल शिक्षण समिति सोयतकलां, एकात्म मानव संस्कार समिति मोड़ी सुसनेर को भूमि आवंटन, मल्हारगढ़ सिंचाई परियोजना की स्वीकृति सहित अन्य विषयों पर विचार किया जा रहा है।