भोपाल। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से शासकीय योजनाओं को लेकर उपयोग प्रमाण पत्र मांगा है। मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर फंड के खर्च की रिपोर्ट मांगी गई है। सेंट्रल गवर्नमेंट के पत्र के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है।

साल 2022-23 में केंद्र सरकार से जारी हुए फंड के खर्च की जानकारी ली जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों की ट्रेजरी से जानकारी मांगी है। सरकारी योजनाओं में खर्च नहीं होने वाली राशि लैप्स होंगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी किया है।

नशे को हतोत्साहित करने के लिए नई शराब नीति में होंगे प्रावधान: मुख्यमंत्री

पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ mp जिम्नास्टिक टीम शुरुआत करेगी

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की शुरुआत 30 जनवरी को भोपाल के टी.टी. स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुई। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलरिपयट्टू के खिलाड़ियों की मेजबानी ग्वालियर शहर कर रहा है। एम.पी. बैडमिंटन अकादमी में होने वाले बैडमिंटन मैचों के साथ 31 जनवरी से ग्वालियर नगर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है।

ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में एक फरवरी से शुरू होने वाले जिम्नास्टिक में देश भर के 200 से अधिक जिम्नास्ट शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम मध्यप्रदेश के 18 जिम्नास्ट, 7 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मप्र की जिम्नास्टिक टीम पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ यूथ गेम्स में शामिल होगी।

मध्यप्रदेश महिला जिम्नास्टिक टीम की कोच सुश्री मेघा साहू का कहना है कि बदलते मौसम के बाद भी हमारे खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में सफल रहेंगे। ठंड के मौसम के कारण कुछ खिलाडि़यों को चोट भी आई है। इसके बाद भी हम अपने खिलाडि़यों से तीन से चार पदक की उम्मीद कर सकते हैं। एमपी महिला जिम्नास्टिक टीम की 11 लड़कियाँ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगी। पाँच लड़कियाँ रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और छह लड़कियाँ कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।