भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शबरी जयंती पर बेहतर कार्यक्रम हो और उसमें कोल समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में आएं। समाज के गणमान्य व्यक्ति इस कार्य में सहयोग करें। माता शबरी की जयंती पर सतना में कोल महाकुंभ ऐतिहासिक होगा।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा सतना के गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है सब लोग जुट जाएं। सबको प्रशासनिक और सामाजिक आधार पर सूचना पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कोल समाज के सतना से जुड़े गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सांसद गणेश सिंह, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और कलेक्टर अनुराग वर्मा से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।
राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 23 फरवरी को, युवाओं को स्वीकृति-पत्र देंगे मुख्यमंत्री
घर-घर संवाद कर लोगों को कार्यक्रम में जोड़ने की बात कही-
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव में जाकर आमंत्रण पत्र दिए जाएं। विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने घर-घर संवाद कर लोगों को कार्यक्रम में जोड़ने की बात कही। सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली और पन्ना के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामाजिक बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
प्रदेश में नशाखोरी पर अंकुश लगेगा
Bhopal News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नई आबकारी नीति को लेकर कहा कि प्रदेश में शांति, खुशहाली और सद्भावना स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा हमेशा नशाखोरी के खिलाफ रही है। शराबखोरी से कई घर तबाह और बर्बाद होते हैं। भाजपा इस सामाजिक बुराई को खत्म करने और नशामुक्त प्रदेश के लिए संकल्पित है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस अभिनव निर्णय से प्रदेश में नशाखोरी और अपराधों पर अंकुश लगेगा।