Bhopal News : राजधानी भोपाल में आज से शुरू हुई दो दिवसीय कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अच्छे कार्यों के लिए अधिकारियों की तारीफ की। सीएम चौहान ने वन-टू-वन चर्चा करते हुए अधिकरियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी रिपोर्ट ली।

बिना परेशानी लोगों को लाभ मिले

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप 52 कलेक्टर, 10 कमिश्नर, वल्लभ भवन के सीनियर अफसर हैं। ये टीम मध्यप्रदेश है, जो प्रदेश की उन्नति के लिए हर क्षण संकल्पित है। अच्छा कार्य देखकर मन में आनंद और प्रसन्नता होती है। सीएम ने कहा कि, आप साधारण नहीं, मध्यप्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। प्रदेश में सड़क और सिंचाई के हजारों करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं। बिना किसी परेशानी के समय पर लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले।

Baby shower ceremony : थाना बना मायका, टीआई बना भाई, स्टाफ ने की एसआई की गोद भराई

इन कलेक्टरों के कामों को सराहा

कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अच्छे कार्यों के लिए कलेक्टरों की तारीफ करने से भी नहीं चूके। उन्होंने पांच जिलों के कलेक्टरों के कार्यों की सराहना की। सीएम चौहान ने सीहोर, इंदौर, डिंडौरी, सिंगरौली और बड़वानी कलेक्टर की तारीफ की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, इन जिलों के कलेक्टर्स में काम के प्रति तड़प है। कुष्ठ रोगियों के लिए बड़वानी कलेक्टर की पहल सराहनीय है। कई अधिकारी जिलों में नवाचार कर रहे हैं। सिंगरौली और टीकमगढ़ जिले में भू अधिकार योजना का क्रियान्वयन सराहनीय है। सीएम ने सभी कलेक्टर्स व कमिश्नरों को प्रदेश के विकास में सहभागी बनते हुए कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की नसीहत भी दी।

CONCLUSION

खबर से संबंधित अधिक जानकारी आप हमें कमेंट्स करके पूछ सकते हैं या फिर खबर आपको कैसी लगी, यह भी हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट कर बताएं। आपके कोई सुझाव या सवाल हों तो जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।