MP NEWS : मध्यप्रदेश में बढ़ती रजिस्ट्री की संख्या और मार्च क्लोजिंग इंडिंग ईयर को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार मार्च में छुट्टी के दिन भी खोले जाएंगे। रंग पंचमी शनिवार रविवार को भी दस्तावेज रजिस्टर किए जाएंगे। सिर्फ होली यानी की आठ मार्च पर ही दफ्तरों पर ताला (अवकाश) रहेगा।
विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ेगी, इसलिए छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलने के आदेश महानिरीक्षक पंजीयक के द्वारा जारी किए गए है। कई इलाकों में गाइडलाइन के चलते प्रॉपर्टी के दाम बढ़ सकते हैं। इसलिए मार्च में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री करवाने लोग पहुंचते हैं। सर्वर डाउन होने की भी कई बार शिकायत आती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए रजिस्ट्री के लिए समय और दिन बढ़ाया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी भोपाल में अल्प प्रवास के बाद शुक्रवार की दोपहर विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हुई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं जनजातीय कार्य और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को विदाई दी। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।