मुंबई। जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल के आरोपी रामनागेश अलिबथीनी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
T20 वर्ल्ड कप में IND Vs Pak मैच में भारत के हारने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया में तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट काहली की बेटी से दुष्कर्म करने की ओछी और बेहद घिनौनी धमकी दी थी। इस धमकी के बाद पूरे देश में इस शख्स का भारी विरोध हुआ। लोगों का गुस्सा आरोपी के इस कथन पर खूब फूटा। मुंबई पुलिस आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर मुंबई लेकर आ रही है। मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।