भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में मछली बेचने वाले दुकानदार से एक युवक का पैसे मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकानदार के घर पहुंच कर मारपीट की और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने वारदात के बाद से फरार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एसआई संजय दुबे ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास बागसेवनिया निवासी विजय कंडारे(40) 80 फिट रोड स्थित मछली मार्केट में मछली बेचता है। रविवार को भी उसने दुकान लगाई थी। दोपहर में चीनू नाम का युवक उसकी दुकान पर मछली खरीदने पहुंचा। जहां पर चीनू ने मछली तो खरीद ली, लेकिन पैसा नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर चीनू ने उसे देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया।
रात करीब नौ बजे चीनू अपने साथी सिद्धांत उर्फ बोना के साथ विजय कंडारे के घर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जब वियज ने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सिद्धांत उर्फ बोना ने उसके पेट में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
इसी बीच हमले में घायल विजय को उसके परिजनों ने एम्स में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक के भतीजे यशवंत कंडारे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Shahdol: पीआईसीयू में 12 घण्टे में 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत
भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में स्थित बागमु ती साहब में निर्माणाधीन मकान में इलेक्ट्रिक की लाइन बिछा रहे युवक को कल दोपहर करंट लग गया। साथी मजदूरों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार अब्दुल रईस पुत्र अब्दुल अजीज (50) निवासी मकान नंबर 556 जनता नगर करोंद इलेक्ट्रीश्यिन था। कल दोपहर को वह बागमु ती साहब में स्थित निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। लाइट फिटिंग करते समय उसको करंट लग गया। जिससे उसकी जान चली गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।