भोपाल। तलैया थाने में वाट्सऐप पर तीन बार तालाक लिखकर पत्नी से रिश्ता खत्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति के खिलाफ पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करा दी है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तारी का नोटिस जारी करने की तैयारी में है। बता दें कि पत्नी कई वर्षों से मायके में रह रही है। दोनों के बीच दहेज प्रताड़ना का केस न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार 25 साल की पीड़िता बुधवारा के एक अपार्टमेंट में मां-पिता के साथ रहती है। तीन साल पहले उसकी शादी कारोबारी मसूद एहमद से हुई थी। शादी में तमाम जरूरी दान दहेज फरियादिया के मायके वालों की ओर से दिया गया था। आरोपी पति इससे संतुष्ट नहीं था। दहेज में पांच लाख रुपए केश लाने की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। इस रकम से वह कारोबार को बढ़ना चाहता था।
दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज-
पीड़िता के मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो पति ने उसे घर से निकाल दिया था। तब फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया था। उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। पिछले करीब दो सालों से फरियादी महिला अपने मायके में रह रही है। बीती 6 फरवरी को आरोपी पति उसे कॉल कर रहा था। महिला कॉल नहीं उठा सकी। पति ने उसे वाट्सऐप पर तीन बार तालाक लिखकर सेंड कर दिया।
आगे लिखा की आज से सारे रिश्ते खत्म। पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। उनके साथ में थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद में बीती रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
CONCLUSION
अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।